होली के अवसर पर रेवतकर परिवार का स्तुत उपक्रम
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_260.html
कड़ी धूप में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खानपान की व्यवस्था की
नागपुर। किसी भी त्योहार के लिए अपने त्योहार और घर - परिवार को भूलकर लोगों की रक्षा करने वाले पुरुष और महिला पुलिस होली के अवसर पर कड़ी धूप में अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। एक तरफ जहां सभी नागरिक अपने घरों में कोई त्योहार मना रहे होते है तो वहीं पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जनता की सुरक्षा के लिए सड़कों पर खड़े होकर घूमकर अपनी ड्यूटी करते है।
राकांपा युवती कांग्रेस नागपुर शहर अध्यक्ष पूनम रेवतकर ने अपनी ओर से प्वाइंट - प्वाइंट पर उन्हें होली की शुभकामनाएं के साथ नाश्ता और ठंडे पानी की बोतलें वितरित कीं। इस मौके पर आकाश रेवतकर और सामाजिक कार्यकर्ता नूतन रेवतकर ने इस काम में उनकी मदद की, कई लोगों ने पूनम को उनके काम के लिए सराहा और धन्यवाद दिया।

