Loading...

पोएट्री एंड लीटरेरी ग्रुप का अंतराष्ट्रीय मुशायरा संपन्न


नागपुर/मुंबई। Poetry & Literary Group (PLG - काव्य एवं साहित्य समूह) द्वारा संस्था के वैश्विक अध्यक्ष तुफ़ैल अहमद की अध्यक्षता में, 19 मार्च की संध्या भारतीय समयानुसार 7.30 बजे से अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिस में उर्दू अदब की एक अज़ीम शख्सियत, फ़ैज़ अहमद ‘फ़ैज़’ की रचनाओं का पाठ किया गया। 

इस विशेष कार्यक्रम, 'Celebrating the Legend' में भारत, ओमान, क़तर, अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका और उज़्बेकिस्तान से कवि शामिल हुए। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनाब अब्दुल नसीब खान थे। 

PLG गत दो वर्षों से निरंतर, प्रति सप्ताह, विभिन्न विषयों पर काव्य एवं साहित्य सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है, जिसमें आयु की कोई सीमा नहीं होती। दो घंटों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के आज के मुख्य आकर्षण थे देश-विदेश के कविगण, जिन्होंने  फ़ैज़ की रचनाओं का पाठ किया, और कार्यक्रम की संचालिका किरण चौधरी, जो स्वयं भी उर्दू अदब की गहरी जानकार हैं। 

कार्यक्रम का शुभारंभ, पारंपरिक रूप से, अध्यक्ष के वक्तव्य से हुआ। तत्पश्चात्, उन्होंने संचालन का भार किरण चौधरी को सौंपा। किरण चौधरी ने उर्दू और फ़ैज़ दोनों को पूरी सच्चाई और शिद्दत से प्रस्तुत किया। समस्त कविगण ने फ़ैज़ की शायरी का पाठ किया और उनके जीवन से जुड़ी कुछ यादगार बातों पर प्रकाश डाला। तदोपरांत, मुख्य अतिथि ने फ़ैज़ की सोच और उनके साहित्य के महत्व पर चर्चा की। 

समापन सत्र में संपादक मंडल की अध्यक्षा विभा तिवारी ने  PLG की साप्ताहिक ई-पत्रिका विमोचन हेतु प्रस्तुत की एवं संचालन निदेशक सिम्मी कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सुखांत हुआ।
प्रतिभागी कवियों की सूची निम्नलिखित है - 

भारत से डॉ रीता पॉल,  कोमल उपाध्याय, आशा पांडेय, तमन्ना परवीन और अंकिता ओझा; ओमान से मुस्तफा दरवेश, सारा सलमान, रुबीना रोज़ ख़ान; क़तर से अरशद मिर्ज़ा, अमेरिका से सुहैल दाऊद; ताशकंद, उज़्बेकिस्तान से स्मिता चौधरी  और दक्षिण अफ्रीका से सरफ़राज़ मुक़द्दम।
साहित्य 2724000162435399748
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list