Loading...

मुंडले स्कूल में छात्रों की पहली टीकाकरण मुहिम संपन्न


नागपुर। दी ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मिडीयम स्कूल में एनएमसी द्वारा छात्रों का पहला टीकाकरण 25 मार्च को स्कूल के सभागृह में संपन्न हुआ। जिसमें कक्षा छठवीं, सातवी, आठवी तथा शेष नववीं - के छात्रों को कोरोना - 19 प्रतिबंधक टीकाकरण देने का आयोजन सुबह 8.30 बजे से 12.00 बजे तक किया गया। 

जिसमें कुल 254 छात्रों का टीकाकरण हुआ। छात्रों के साथ उनके अभिभावकों ने भी इस मोहिम में उत्तम प्रतिसाद दिया। छात्रों के लिए एक सेल्फी पॉइंट बनाया गया जिसे 'आई एम वैक्सीनेटेड' लिखकर एक रोचक केंद्र बनाया गया। नागपुर महानगर पालिका के अधिकारी वर्ग का उत्कृष्ठ सहयोग प्राप्त हुआ जिससे टीकाकरण की मोहिम प्रक्रिया का कार्य उत्तम रुप से संपन्न हुआ। अभिभावकों द्वारा भी बहुत प्रशंसा प्राप्त हुई।

स्कूल के अध्यक्ष मकरंद पाढ़रीपांडे, स्कूल की मुख्याध्यापिका डॉ. सौ. रूपाली हिंगवे, प्राथमिक विभाग मुख्याध्यापिका सौ. मेघा पाध्ये के मार्गदर्शन में बहुत ही उत्तम स्वरूप का व्यवस्थापन किया गया। साथ ही स्कूल के सभी शिक्षकगणों के सहयोग से यह टीकाकरण मुहिम संपन्न हुई।
समाचार 4922870413401858238
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list