प्लेटफार्म और ट्रेनों में उमड़ने लगी भीड़
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_901.html
मास्क लगाने के प्रति बढ़ी जागरूकता
नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। ग्रीष्मकाल पर जहां पारा 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच रहा है। वही दो साल बाद देशवासी अपने रिश्तेदारों के यहां आवागमन करने लगे है। भारत सरकार के साथ राज्य सरकारों ने भी निर्बंध समाप्त करने की घोषणा की है। साथ ही सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जरूरी हो वहां मास्क लगाने और उचित दूरी के पालन करने संबंधित सावधानी के बारे में भी जनता को सचेत किया है। गत दो वर्ष से जनता मास्क लगाकर और सैनिटाइजर लगाकर काफी परेशान रही। फिर भी भीड़ और सार्वजनिक कार्यक्रमों में अभी भी अनेक नागरिक सतर्क है।
जिन परिवारों पर दो वर्षों पूर्व सदस्यों को महामारी ने घेरा था। उनमें से कुछ परिवार के सदस्य जीरो महामारी होने पर भी मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग आंशिक तौर पर कर रहे हैं। प्लेटफार्म और ट्रेन की बोगियों में भी अब भी महामारी के प्रति सचेत है।सरकार को भी जीरो महामारी होने तक रेल डिब्बों को सैनिटाइज करना होंगा।कारण कि ट्रेन और प्लेटफार्म पर खांसी, सर्दी, गले, नाक, स्वास के मरीज बड़ी संख्या में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उत्तर से दक्षिण की तरफ जानेवाली ट्रेनों में भारी भीड़ के चलते प्लेटफार्म पर बैठक व्यवस्था की कुर्सियां भी कम पड़ने लगी है।
साथ ही प्लेटफार्म पर गाडियां देरी से चलने पर भी यात्रियों का जमघट बढ़ रहा है। ऐसे में शौचालय सहित अन्य जरुरी व्यवस्था चरमरा रही है।अब गर्मी में प्लेटफार्म पर ठन्डे फव्वारे, कूलर चलाने जैसी नौबत आ रही है। केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा भी यात्रियों को अच्छी सुविधाएं, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, महिलाओं की सुरक्षा भी किए जाने से भी जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

