Loading...

फ्रीडम पार्क के पास से गणेश टेकड़ी जाने मार्ग बनाने की आवश्यकता


नागपुर (आनंदमनोहर जोशी)। नागपुर शहर मध्य भारत का उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम को जोड़नेवाला प्रमुख शहर है। वर्तमान समय में नागपुर के ज़ीरो माइल के पास फ्रीडम पार्क निर्माण केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। साथ ही यहाँ महामेट्रो द्वारा पार्किंग, इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस की तरफ जाने के लिए सूंदर सड़क भी बनाई है। यह जीरो माइल  सड़क कश्मीर को कन्याकुमारी से जोड़ती है। 

परिसर के पास विधान सभा भवन, रिज़र्व बैंक, आकाशवाणी, न्यायमंदिर, कस्तूरचंद पार्क, श्रीगणेश टेकडी सीताबर्डी किला, मुख्य रेलवे स्टेशन उपयुक्त अनेक प्रमुख स्थान है। सीताबर्डी के पास टेकड़ी रोड यह बर्डी के नाम से मशहूर है। पास में किले के पास गणेश मंदिर है। इस मंदिर का मुख्य द्वार पूर्व और पश्चिम दिशा की तरफ है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विलास मुत्तेमवार, पूर्व रक्षामंत्री से चर्चा करके दक्षिण दिशा से रक्षा मंत्रालय की जमीन की स्वीकृति रास्ता निर्माण के लिए दी थी। 

सीताबर्डी यह दक्षिण दिशा में होने से गणेश टेकड़ी के लिए भक्तों के दर्शनार्थ सुविधाजनक रास्ता जरूरी है। वर्तमान समय में रेलवे स्टेशन से गणेश टेकड़ी का रास्ता संकरा  होने पर यातायात जाम होता है। अब जब कि गांधी सागर तालाब, एम्प्रेस मिल, जीरोमाइल और मेट्रो के काम शुरू है, ऐसे में गणेश टेकड़ी के दक्षिण दिशा से अन्य मार्ग को भारत के रक्षामंत्रालय से तुरंत मंजूरी लेकर  बनाना भी अतिआवश्यक है ।

नागपुर के संसद सदस्य केंद्रीय मंत्री  नितिनजी  गडकरीऔर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, रक्षामंत्रालय  से शीघ्र मंजूरी मिलने पर यह कार्य हो सकता है। जहाँ जीरो माइल फ्रीडम पार्क और नए रोड बनाए गए हैं, वहीं श्रीगणेश टेकडी के भक्तों के लिए सुविधाजनक सड़क की भी जरूरत महसूस हो रही है।
समाचार 8616128242154438371
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list