Loading...

महिलाओं ने स्वास्थ्य एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए निकाली रैली


अमर शहीद हेमू कालानी की जयंती पर विश्व सिंधी सेवा संगम ने किया अभिवादन

नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम, महिला विंग, गोंदिया एवं दिव्य योग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में सिंधी समाज के अमर शहीद हेमू कालानी जन्मोत्सव के उपलक्ष मे पर्यावरण संतुलन के प्रति विशेष जनजागृति लाने के लिए महिलाओं द्वारा भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। 


अध्यक्ष श्रीमती कंचन ठकरानी ने बताया महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के निर्देशानुसार इस वर्ष अमर शहीद हेमू कालानी की 75 वी जयंती महोत्सव पूरे देश में भव्यता से आयोजित हो रहा है। 

महाराष्ट्र में भी सभी शहरों में जयंती महोत्सव के उपलक्ष में आयोजन हो रहे है उसी के अनुरूप गोंदिया में महिला टीम द्वारा बहनों ने रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ आज प्रातः छह बजे से सुभाष गार्डन से होकर विभिन्न मार्ग तय करते हुए हेमू कालानी चौक, सिंधी कालोनी में रैली का समापन हुआ। इस रैली में समाज की हर उम्र की माताएं और बहनों ने सहभाग करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का पावन कार्य किया।

यह  रैली स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए निकली गई और अमर शहीद हेमू कालानी चौक पर  अध्यक्ष कंचन ठकवानी, दिव्या भोजवानी, पायल तोलानी, कुसुम तोलानी, हर्षा तोलानी, खुशी तोलानी, प्रीति प्रथ्यानी, भव्या ठकरानी, निशा भोजवानी, आरती मोटवानी, वैष्वी मोटवानी, सोनी मनकानी, सिमरन गनवानी, सपना आहूजा, सांची मेघवानी ने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा  पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। सभी ने उन्हें नमन कर अभिवादन किया। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कंचन ठकवानी ने बताया की मात्र 19 साल में वे अपने देश के लिए शहीद हो गए, उन्होंने जो देश के लिए बलिदान किया। ऐसे महापुरुष की जयंती में हमें और युवाओं को गर्वित होकर श्रद्धापूर्वक उन्हे आज उन्हे याद कर उनकी इस देश प्रेम की महानता को नमन कर श्रद्धा से सर झुका कर हम सभी सैल्यूट करते है। अंत में सभी का आभार दिव्या भोजवानी ने किया।
समाचार 207374804876963250
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list