शहीद हेमू कालानी के जन्मशताब्दी दिवस पर दी आदरांजलि
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_752.html
अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत ने किया नमन
नागपुर। जरीपटका क्षेत्र में शहीद हेमू कालानी की जन्मशताब्दी पर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय सलाहकार सुंदर लाल तारवाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान सेतिया, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी, संरक्षण वाधनदास तलरेजा, महासचिव रवि चदंवानी, विदर्भ प्रांत प्रवक्ता अशोक आहुजा मौजूदगी रही.
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व विधायक डॉ मिलीदं माने, पूर्व नगर सेवक सुरेश जग्यासी, पूर्व नगर सेवक वीरेंद्र कुकरेजा, पूर्व नगरसेविका प्रमिला मथरानी, ठाकुर जग्यासी, डॉ विंकी रुघवानी, पी टी दारा, विजय केवलरामानी, ठाकुर जेठवानी, डॉ जेनिका कुंगवानी, प्राचार्य कुगंवानी, लक्ष्मणदास चदंवानी सदस्यों ने माल्यार्पण कर सभी ने पुष्प अर्पित करते हुए हेमू कालानी अमर रहे के नारे लगाते हुए आदरांजलि दी गई।
अखिल भारतीय सिंधी समाज के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी ने प्रस्तावना रखते हुए बताया कि अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान को युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी ने कहा कि शहीद हेमू कालानी छोटी सी उम्र में ही देश की आजादी के लिए जज्बा भरा हुआ था। छोटी सी उम्र में ही हंसते हंसते मौत को गले लगाया. विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा ने बताया कि शहीद हेमू कालानी सात वर्ष की खेलने- कुदने वाली उम्र मे ही देश की आजादी का जज्बा भरा हुआ था, वे अग्रेंजो के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते रहते थे, उसके अलावा हथियारों से लदी ट्रेन को रोकने के लिए उन्होंने पटरी तोड़ी और पकडे जाने पर उन्हें अंग्रेज सरकार द्वारा अपने साथियों का नाम बताने पर शर्तिया माफी भी दी जा रही थी ।लेकिन उन्होंने अपने साथियों के साथ गद्रदारी करने की बजाय हँसते - हँसते मौत को गले लगाना ही बेहतर समझा।
लिहाजा 19 वर्ष की आयु मे ही फांसी दी गयी। साथ ही अन्य गणमान्यों ने संबोधन करते हुए अपने-अपने विचार रखे। आदरांजलि कार्यक्रम मे गोवर्धन कोडवानी, सुंदर लाल तारवाणी, चन्द्रभान सेतिया, दौलत कुंगवानी, सतीश मीरानी, वाधनदास तलरेजा, रवि चदंवानी, अशोक आहुजा, डॉ हेमंत असरानी, लक्ष्मणदास चदंवानी, सुखदेव भागचंदानी , श्रीचंद मोहनानी, राजा केवलरामानी, हरीश मूलचंदानी मुरली उदासी, श्याम जेसवानी, भागचंद केवलरामानी, देवानंद मोटवानी, राजेश केवलरामानी, महेश कुकरेजा, अशोक चदंवानी, प्रदीप कुंगवानी, राजेश, आनंदानी, सुनील रुचवानी, विजय जेठानी, मुरली मोरानी, अनील मखीजानी, सत्यपाल केवलरामानी बडी संख्या मे सिंधी समाज के सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक आहुजा व आभार प्रदर्शन रवि चदंवानी ने माना। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

