Loading...

सिंधियत को बढ़ावा देने करेंगे हर संभव प्रयास : डॉ. हिना मुनियार


सिंधी संस्कृति और बोली के प्रचारार्थ वीडियो प्रतियोगिता का आयोजन

नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज को जोड़ने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र टीम के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के कुशल नेतृत्व में सिंधी बोली, सिंधी संस्कृति की पहचान, सिंधी सभ्यता, सिंधी खाद्यों को और प्रत्येक घर में इष्टदेव वरुणदेव की जानकारी फोटो और उनकी पूजा अर्चना को प्रेरित करने हेतु सभी टीमें अथक परिश्रम कर रही है। 

वीएसएसएस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र कल्चरल चीफ डॉ. हिना मुनियार ने उपरोक्त विषय पर 2 मिनट के वीडियो बनाकर भेजने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सर्वाधिक गोल्ड मेडल से विजयी होनहार वकील समाजसेवी और वीएसएसएस महाराष्ट्र द्वारा सिंधी रत्न अवार्ड से विजयी अधिवक्ता श्याम देवानी और अधिवक्ता राजश्री देवानी के सुपुत्र अधिवक्ता साहिल देवानी के सौजन्य से राखी है, जिसकी अंतिम तारीख 5 अप्रैल 2022 है। 

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सिंधी समाज के भाई, बहनें, बच्चे 2 मिनट का वीडियो 9373832601 या 9372484833 व्हाट्सएप पर सभी उम्र के प्रतियोगी भेज सकते है। डॉ. हिना मुनियार ने बताया कि 5 विजेताओं को 1100 नगदी और वीएसएसएस सर्टिफिकेट, 4 विजेताओं को 501, एवं 10 विजेताओं को 200 तथा 10 विजेताओं को 100 रुपयों की नगद राशि अधिवक्ता साहिल श्याम देवानी के सौजन्य से प्रदान की जाएगी। 

महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने डॉ. हिना मुनियार की सराहना करते हुए कहा की उन्होंने कोरोना काल से वीएसएसएस महाराष्ट्र टीम से अनेकों अलग अलग विषयों पर सिंधियत को बढ़ावा देने के लिए ऐसी ढेर सारी प्रतियोगिताएं सफलता के साथ आयोजित कर बेहद प्रभावित किया है। डॉ. हिना ब्लोसम किड्स मोंटेसरी की एमडी और प्रिंसीपल है और सिंधी समाज के उत्थान हेतु बेहद सराहनीय कार्य कर रही है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें सैकड़ों अवार्ड और प्रश्तिपत्र मिल चुके है, उन्हे वीएसएसएस एजुकेशन अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

समाचार 4509008137023028504
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list