Loading...

इतवारी से छिंदवाड़ा नई ट्रेन का हुआ शुभारंभ


नागपुर। सोमवार को इतवारी रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 08265 इतवारी से छिंदवाड़ा नई ट्रेन का शुभारंभ हुआ। गत 25 सालों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जेडआरयूसीसी सदस्य प्रताप मोटवानी ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन रवाना साथ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर डीसीएम विकासकुमार कश्यप सहित रेलवे के पदाधिकारी डीआरयूसीसी सदस्य आनंद कारिया, राजू आचार्य, जोनल सदस्य विजय धवले, महेंद्र राउत, नीलकंठ गोहत्रे ने भी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना की। 

मोटवानी ने बताया अब इतवारी से छिंदवाड़ा के लिए यह ट्रेन दोपहर 3.30 को निकलेगी, सबेरे और दोपहर दो ट्रेन होने से यात्रियों को बेहद सुविधा होंगी। इतवारी से रीवा हेतु सप्ताह में तीन दिन बिलासपुर के लिए शिवनाथ ट्रेन भी रोज नियमित जा रही है l मोटवानी ने बताया की टाटानगर को शुरू करने के लिए केंद्रीय  रेल मंत्री और नागपुर डीआरएम से बात हुई है मोटवानी ने बताया लगातार 25 वर्षो से वे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डीआरयूसीसी और जेडआरयूसीसी के सदस्य रहकर इतवारी रेलवे स्टेशन को विकसित करने में सफलता पाई हैं। 

अब इतवारी रेलवे स्टेशन को वे टर्मिनल बनवाने हेतु अथक प्रयास कर रहे है। अंत में सीनियर डीसीएम विकास कश्यप ने सभी स्वागत कर आभार माना। इस अवसर पर इतवारी स्टेशन के स्टेशन मास्टर, वेंकट नायडू गणवीर और रेलवे के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाचार 4085286254933480365
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list