Loading...

व्यंग्यकार टीकाराम साहू ‘आजाद’ का सत्कार


नागपुर। व्यंग्यकार टीकाराम साहू ‘आजाद’ के व्यंग्य ‘देखन में छोटे लगे घाव करे गंभीर’ को चरितार्थ करते हैं। उनके व्यंग्य सिर्फ चुभन ही नहीं देते, गुदगुगदाते ही नहीं, बल्कि सोचने के लिए भी प्रेरित करते हैं। यह बात शिक्षाविद डा. ओमप्रकाश मिश्रा ने कही।


पत्रकार व व्यंग्यकार टीकाराम साहू ‘आजाद’ के चर्चित दूसरे व्यंग्य संग्रह ‘परिपक्व लोकतंत्र है जी!’ के प्रकाशन के उपलक्ष्य में लोहिया अध्ययन केंद्र के मधु लिमये स्मृति सभागृह में उनका भावभीना सत्कार किया गया। पहला व्यंग्य संग्रह ‘मंत्रालय में उल्लू’ भी चर्चित रहा है। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. ओमप्रकाश मिश्रा तथा विशेष अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष संजय सहस्रबुद्धे उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासचिव न्या. संजय बुरडकर ने की। 

इस अवसर पर केंद्र के ट्रस्टी संतोष कुमार दुबे, एसएन बुटोलिया तथा अमित कुमार प्रभाकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे अनिल त्रिपाठी, एस.जी. रायकवार, नरेंद्र परिहार, एड. गिरीश दादिलवार, संजय कटकमवार, अश्विन पांडे सहित बड़ी संख्या में हितचिंतक उपस्थित थे।

प्रास्ताविक हिंदी अधिकारी डा. जयप्रकाश तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार अजय पांडे ने किया। आभार सचिव सुनील पाटील ने माना।

समाचार 4209781489915439294
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list