अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में इको फ्रेंडली होली मनाई गई
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_339.html
नागपुर /सावनेर। स्थानीय अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल में पूरी सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक इको फ्रेंडली होली मनाई गई। रंग-बिरंगी वेशभूषा में बच्चे स्कूल की सदन में उपस्थित हुए। अरविंद बुरुलेवार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विधि -विधान से होलिका पूजन के बाद होलिका दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ। संगीत शिक्षिका स्मिता अटलकर के कुशल नेतृत्व में विद्यार्थियों ने होली गान प्रस्तुत किया। अश्विनी दिवटे ने होली पर्व के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल के प्राचार्य राजेंद्र मिश्र ने 'पर्व के मर्म' पर भाषण दिया एवं सभी से इको - फ्रेंडली होली मनाने की अपील की।
होलिका दहन के नाम पर हरे पेड़ों के काटने एवं रंगोत्सव के दौरान रासायनिक रंगों के इस्तेमाल एवं जल की बर्बादी पर चिंतन व्यक्त की। अरविंद बाबू देशमुख प्रतिष्ठान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशीष देशमुख ने स्कूल के उपक्रम की सराहना करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं प्रदान की।