2 अप्रेल को जतिन उदासी संगीत संध्या का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2022/03/2.html
चेट्रीचंड्र महोत्सव में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सिंधी गायक - फिल्म कलाकार को सुनेंगे
नागपुर। सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करनेवाली राष्ट्रीय संस्था भारतीय सिंधु सभा की नागपुर शाखा द्वारा इष्टदेव झूलेलाल जयंती के पावन अवसर पर 2 अप्रेल को जरीपटका दयानंद पार्क मैदान पर भव्य चेट्रीचंड्र महोत्सव में अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सिंधी गायक एवं फिल्म कलाकार जतिन उदासी संगीत संध्या का आयोजन किया गया है।
मेले के संयोजक सतीश आंनदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि जतिन उदासी सिंधी गीत संगीत की दुनियां में जाना माना नाम है। देश विदेश में प्रोग्राम पेश करके उन्होंने सिंधी भाषा विशेषतः आवाज़ी संस्कृति (वोकल कल्चर) को बढ़ावा देने का निरंतर प्रयास किया है।
मेले के सहसंयोजक राजेश बटवानी, संजय वासवानी, प्रदीप दौलत कुंगवानी, राजेश झाम्बिया, राशि वासवानी, राजकुमार कोडवानी ने बताया कि जतिन उदासी ने अंतर्राष्ट्रीय सिंधी फिल्म 'तुहिंजे प्यार में' में फिल्म के हीरो का रोल किया है
जिसकी शूटिंग भारत एवं दुबई में हुई थी। इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई है. जतिन उदासी अच्छे गायक के साथ अच्छे कलाकार भी हैं। जतिन उदासी और उनकी टीम सिंधी गीत, संगीत द्वारा दर्शकों का मनोरंजन करेगी।