रामटेक में वीर शिरोमणि महाराणा प्रतापसिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_42.html
नागपुर/रामटेक। ठाकुर नगर, रामटेक में होटल दीप के पास श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, महाराष्ट्र इकाई के प्रयासो से व स्थानिक करणी सैनिक पदाधिकारी कुणाल सिंह राजपूत तथा स्थानिक प्राधिकरण के सहयोग से वीर शिरोमणि महाराणा प्रतापसिंह की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंग गोगामेडी, राष्ट्रीय संयोजक अजितसिंह मांमडोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजसिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह ठाकुर, राष्ट्रीय प्रवक्त व कार्यालयीन सचिव, भारत सुरजसिंह ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव संगीता सिंह, छत्तीसगड प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्रसिंह तोमर, महिला प्रदेश अध्यक्ष सोनालीताई ठाकुर विकास सिंह प्रमुखता से उपस्थित थे।
कार्यक्रम पर विशेष मार्गदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंग गोगामेडी, राष्ट्रीय संयोजक अजितसिंह मामंडोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजसिंह शेखावत मराठी भाषा में सुरजसिंह ठाकूर ने अपने विचार व शुभकामनाॅए दी।
कार्यक्रम पर प्रदेश महासचिव जितसिंह बुदेला, अमोलसिह परमार, मिडीया संयोजक शत्रुघन सिंह चंदेल, जिल्हाध्यक्ष पवनसिंह बैस, अधिवक्ता प्रित्याशु सिन्हा, नागपूर शहर युवा अध्यक्ष गौरवसिंह बैस, राहुलसिंह बैस, पारडी राजपूत संगठन के अध्यक्ष विश्वजित मुंडले, सत्यम ठाकुर, कुणाल सिंह चौहान, आकाश पांडे, पार्थसिंह भोसले, सुरज दुबे, करण ठाकुर, अमित परिहार, नंदराजसिंह ठाकुर, ऋषिकेश गुप्ता, साहिल राजपूत, साहिल ठाकुर, शुभम राजपूत, आनंद ठाकुर, रुद्रा रेवतकर के सहयोग से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
नागपुर में 3 मार्च स्थापना दिवस व मूर्ती अनावरण, विविध कार्यक्रम का श्रेय प्रदेश अध्यक्ष अर्जुनसिंह ठाकूर व युवा टीम को दिया और शुभकामनाॅए व बधाई, श्री राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्त व कार्यालयीन सचिव, भारत ठाकुर ने व्यक्त व विस्तार पुर्वक जानकारी दी।