सीनियर सिटीजन महिलाओं का करेंगे सत्कार : मोटवानी
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_50.html
विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम का उपक्रम
नागपुर। विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र महिला टीम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सोमवार को महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी की अध्यक्षता में वीएसएसएस से जुड़ी सीनियर सिटीजन का हर्षोल्लास से भव्य सत्कार किया जाएगा।
महाराष्ट्र महिला अध्यक्ष डॉ. भाग्यश्री खेमचंदानी, कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता जेसवानी, महासचिव साक्षी थारवानी, उपाध्यक्ष विद्या बाखरू ने बताया सोमवार शाम 5 से 7 तक वीएसएसएस सभागृह में महिलाओं की टीम द्वारा महिला दिवस हर्षोल्लास से मनाया जायेगा और वीएसएसएस की टीम से सीनियर सिटीजन महिलाओं का विशेष सत्कार कर सम्मानित किया जाएगा।
मोटवानी के सौजन्य से गिफ्ट प्रदान किया जाएगा। महिला दिवस के उपलक्ष में परिचर्चा समाज की उन्नति में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. हिना मुनियार भी विशेष रूप से उपस्थित रहेगी। सभी से उपस्थिति का सानुरोध आग्रह महाराष्ट्र महिला टीम ने किया है।
गोंदिया में युवा और महिला टीम द्वारा रविवार 6 मार्च द्वारा शाम 5 से 7 बजे महिला दिवस भव्यता से मनाया जायेगा जिसके लिए सुनील सभवानी, अजय गोपलानी, श्याम वाधवानी, कंचन ठकरानी, दिव्या भोजवानी, वंशिका थदानी सहयोग प्रदान कर रहे है।