सिंधी सोशल फोरम के उपक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने लिया गीत संगीत का आनंद
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_44.html
नागपुर। सिंधी सोशल फोरम के अध्यक्ष मोहन मंजानी ने जानकारी दी कि संस्था की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए गीत संगीत के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम गणेश मंदिर, अदासा में पूजन कर सुख शांति की अरदास की. पिछले दो वर्ष की कोविड महामारी से हर कोई काफी परेशान था, वरिष्ठ नागरिकों की स्थिति तो 'घर' तक ही सीमित रह गयी थी. जिसके चलते सिंधी सोशल फोरम के सदस्य और मित्र परिवार बड़ी संख्या में इस शानदार आयोजन में शामिल हुए।
वरिष्ठों ने उत्साह और आनंद के साथ कराओ के गायन स्पर्धा, मधुर गानों की धुन पर नृत्य, घोड़ागाड़ी, हाऊजी गेम में हिस्सा लेकर सभी कार्यकर्मो का लुत्फ उठाया। सफलतार्थ संयोजक इंद्रकुमार रुघानी, परमानंद विधानी, अर्जुन जज्ञासी, शंकर मनचंदिया, पी टी दारा, श्याम तहिलयानी, कंचन गेहानी, रजनी शर्मा ने अथक प्रयास किए। अंत में सिंधी सोशल फोरम के महासचिव अशोक माखीजानी ने सदस्यों, सहयोग कर्ताओ का आभार व्यक्त किया।