Loading...

उन्नयन फाउंडेशन ने शहीदों की विधवाओं का किया सम्मान


नागपुर। उन्नयन फाउंडेशन के वीर नारी सम्मान कार्यक्रम में समाज की उन नारियों का सामान किया गया जिनके बलिदान को याद तो हम भूल चुके थे या अनदेखा कर रहे थे। यह वह स्त्रियां है जिनके पति भारतीय सेना में सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

उन्नयन अध्यक्षा डॉ. रुपिंदरकौर छतवाल ने बताया की अलका पांडे के मार्गदर्शन में भंडारा, चंद्रपुर, अमरावती, वर्धा और नागपुर की वीर नारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन बसंत कुमार पांडे थे। इस अवसर पर अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह दुग्गल, विशेष अतिथियो में नीलिमा बावने और डॉक्टर प्रेमलता तिवारी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उपाध्यक्ष कंचन शर्मा और सेक्रेटरी मंगला साहू ने अलका पांडे को धन्यवाद दिया। 

जिनकी ऊंची सोच और सही दिशा में कार्य करने की क्षमता की वजह से उन्नयन फाउंडेशन अपने इस प्रोजेक्ट को पूर्ण कर सका। कार्यक्रम में वीरनारी इंदुमती राव, कल्पनाजी, अर्चनाजी, जयश्रीजी, शालिनीजी, श्वेताजी, वंदनाजी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आए न्यू इंग्लिश स्कूल के 60 एनसीसी कैडेट्स को भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर गौहर लखानी ने शीतल साहू और शबनम खान, रीदा खान, निखत खान, को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और बलविंदरजी के खूबसूरत गीत की तारीफ की। पम्पी शर्मा, ज्योति सीमा काछोरे, निशा धनविजय ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 

डॉ. छतवाल ने निधि चौधरी और आभा पराशर की करोना काल में किए गए कार्यों को की सराहना की और एक्टिव मेंबर के रूप में पुरस्कृत किया। निधि को कार्यक्रम में फूडबॉक्स बांटने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया। 

डॉ. रूपेंद्रकौर छतवाल और अलका पांडे ने यह प्रण लिया कि यह कार्य अब जीवन भर यूं ही गतिमान रहेगा और जब तक हो सकेगा अपनी वीर नारियों से जुड़े रहेंगे और भविष्य में भी उनकी सहायता करते रहेंगे।
समाचार 747235676840955070
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list