Loading...

प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शांति संदेश का किया आयोजन


नागपुर/चंद्रपुर। प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय जो दुनिया के 140 देशों में फैले हुए हैं, आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ते कदम के रूप में स्थानीय पुलिस ग्राउंड में एक रंगारंग गीत संगीत का आयोजन किया गया. 

आज के इस कलयुग में भाई भाई को मारता है, जात पात के नाम पर दंगे फसाद होते हैं, एक दूसरे देश बिना कारण लड़ाई में लिप्त हो जाते हैं, दूसरे के ऊपर आक्रमण करते हैं. अपना प्रभुसत्ता को जमाने के लिए किसी के साथ भी अन्याय करते हैं. 

भाई भाई का नहीं, रिश्ते नाते सब तार-तार हो चुके हैं, इस कठिन घड़ी में प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय एक नेक और इंसानियत और भाईचारे का सन्देश लेकर स्थानीय पुलिस फुटबाल मैदान में अभूतपूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया. 

प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय के चंद्रपुर शाखा द्वारा यह आयोजन केन्द्रीय संस्था माउंट आबू राजस्थान द्वारा किया गया. कार्यक्रम में टीवी स्टार, सिनेमा स्टार तथा अन्य अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों ने भाग लिया. इसका सीधा प्रसारण टीवी चैनलो द्वारा किया गया. वृन्दावन के राधाकृष्ण का सजीव स्वरुप को दर्शको के लिए प्रस्तुत किया गया. 

सभी परम ब्रह्म शिव के संतान है कोई अलग नहीं. जब सब का पिता एक है तो सब आपस में भाई बहन ही तो है. फिर आपस में बैर कैसा ? दुश्मनी कैसी ? क्यों लड़ाई झगड़े ? क्यों फसाद ? बैरी भाव के कारण से यह लड़ाई झगड़े और फसाद होते रहते हैं. इसीलिए बंधुत्व की भावना को लेकर मानवता का मिसाल पेश करने के लिए प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने पूरे दुनिया में कार्यक्रम चलाया हैं. 

इनका संदेश शांति का संदेश है. सभी लोगों को जात पात भेदभाव भुलाकर मानवता का धर्म निभाना चाहिए. यही संदेश स्थानीय पुलिस ग्राउंड में हुए समारोह में दिया गया.
समाचार 2142556810733070544
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list