ग्रेस कार्निवाल वार्षिक उत्सव का हुआ शुभारंभ
नागपुर/रायपुर। ग्रेसियस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव 'ग्रेस कार्निवाल 2022' के प्रथम दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केशरी लाल वर्मा, सम्मानीय अतिथि के रूप में जितेन्द्र नागेश, उपसंचालक पब्लिक रिलेशन विभाग छ.ग. शासन, डॉ. हेमंत शर्मा उपसंचालक डीकेएस हॉस्पिटल, रायपुर (छ.ग.) उपस्थित रहें।
कुलपति प्रो. केशरी लाल वर्मा, ने कहा कि ग्रेसियस महाविद्यालय बहुत ही अच्छा है, यहाँ विद्यार्थियों का विशेष ध्यान रखा जाता है। यहाँ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन किया जाता है। शिक्षा में शोध केन्द्र के लिए भी ग्रेसियस महाविद्यालय प्रयासरत है। महाविद्यालय आसपास के क्षेत्र के लिए आकर्षण का केन्द्र है।
साथ ही अपने उद्बोधन में ग्रेसियस महाविद्यालय के शिक्षण हेतु उपलब्ध सुविधाओं और कार्यक्रम में उपस्थित 1000 विद्यार्थियों के उत्साह को सराहा साथ ही विगत् वर्ष के परीक्षा परिणाम महाविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा तीन दिवसीय खेलकूद के अंतर्गत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
महाविद्यालयीन खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्रीन ग्रुप को कुलपति द्वारा विजेता ट्रॉफी प्रदान किया गया। मानव मित्र के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
अतिथि जितेन्द्र नागेश, उपसंचालक पब्लिक रिलेशन विभाग छ.ग. शासन, ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रेसियस ग्रुप ऑफ इन्सटीट्यूट अपने शिक्षा के क्षेत्र में अपने अच्छे कार्यो के लिए जाना जाता | महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी के कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों की उपस्थिति में माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती की वंदना से हुआ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में गणेश वंदना जय-जय देव एवं करमा के ताल नृत्य के द्वारा प्रतिभागियों ने दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरी। इसके बाद क्षेत्रीय नृत्य में राउत नाचा, भांगडा, जसगीत आदि मनमोहक प्रस्तुतियों ने ऐसा संमा बांधा कि दर्शकगण भावविभोर हो गए।
शिक्षा विभाग की प्राचार्या प्रो. रिया तिवारी एवं फॉर्मेसी विभागाध्यक्ष राहुल यादव द्वारा महाविद्यालयीन प्रतिवेदन प्रस्तुत की गई। मंच का संचालन मिस नमिता सिंह, श्रीमति सोनम सोनवानी, शिवम तिवारी एवं विधी तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने अपने उद्बोधन में अतिथियों का अभिवादन कर विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
आभार व्यक्त शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष शत्रुघन भोई के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अनुराग जैन, राजीव शर्मा, श्रीमति भारती शुक्ला, राहुल यादव, नर्सिंग की प्राचार्या श्रीमती अर्पणा सिंग, आईक्यूएसी इन्चार्ज डॉ. मुक्ता कौशिक जी एवं समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारी, विद्यार्थियों सहित अभिभावक उपस्थित रहें।