Loading...

14 मार्च को होली के रंग फूलो के संग का आयोजन


वीएसएसएस महिला टीम का बेहतरीन आयोजन

नागपुर। होली पर्व में रासायनिक रंगो का निषेध कर उसे आध्यात्मिक उत्सव के रूप में मानने के लिए पूर्व नागपुर वीएसएसएस महिला टीम ने सोमवार 14 मार्च को लक्स निमंत्रण में होली के रंग फूलों के संग राधाकृष्ण की जोड़ी के संग पूर्व नागपुर महिला टीम की टोली के संग हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में वीएसएसएस महाराष्ट्र के अध्यक्ष प्रताप मोटवानी अध्यक्षता करेंगे। 

पूर्व नागपुर महिला टीम की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हितिशा मुलतानी, महासचिव कंचन चंदवानी ने बताया की आध्यात्मिक होली पर्व के साथ कार्यक्रम की खास विशेष बात यह है की रायपुर की प्रख्यात वास्तु और ज्योतिष और रेकी ग्रांड मास्टर श्रीमती डॉ. माया मसंद का व्याख्यान जो की सभी के लिए ज्ञानवर्धक और लाभदायक रहेगा रखा गया है। 

उन्होंने बताया की 14 मार्च सोमवार दोपहर 3.30  बजे से 5 तक व्याख्यान और 5 से 6 तक आध्यात्मिक होली का आयोजन उसके साथ स्वरूचि अल्पोहार, ठंडाई का स्वादिष्ट जायका भी रखा गया है। यह आयोजन लक्स निमंत्रण सभागृह, हार्दिक लान के पास, कलमना रेलवे फाटक रोड पर होंगा, पूर्व नागपुर में पहिली बार ऐसा अनूठा आयोजन होंगा। 

प्रोग्राम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी के मार्गदर्शन और अध्यक्षता में होंगा प्रमुख अतिथि बतौर लक्स निमंत्रण सभागृह के संचालक और वीएसएसएस महाराष्ट्र के सचिव  समाजसेवी इंदरजी रतवानी होंगे।
विशेष अतिथि बतौर मयूर ढाबा के संचालक मेहुल अडवाणी और प्रिया अडवाणी तथा नवकरण और गौवरदान के आयुष और भावना लोहिया होंगे। 

इस अनूठे आयोजन में रजिस्ट्रेशन हेतु अध्यक्ष श्रीमती अर्चना छाबरिया  मो (9960695954) या प्रोजेक्ट डायरेक्टर हितिषा मुलतानी मो (98 22942204) से संपर्क कर सकते है। कार्यक्रम में सिर्फ गुलाब के फूलो से राधा कृष्ण की जोड़ी संग होली मनाई जाएगी जो की बेहद ही भारतीय संस्कृति के अनुरूप और सभ्यता से होली मनाई जाएगी, जिसमे ईश्वरीय प्रेम सद्भाव और स्नेह से सभी गले मिल कर पुराने गिले शिकवे समाप्त कर खुशी के दीप प्रज्वलित करेंगे। 

कार्यक्रम के सफलतार्थ पूर्व महिला टीम की उपाध्यक्ष भावना दयानी, दिव्या ग्वालानी, कोषाध्यक्ष रूपा तनवानी, सचिव मधु असरानी, दीपा मुलतानी, डॉ. सुनीता अंगनानी, सहसचिव काजल नागदेव, चांदनी मुनियाल पीआरओ जिया छाबरिया अथक सहयोग प्रदान कर रहे है।


समाचार 3576027916424540404
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list