Loading...

मुंडले स्कूल ने इंटर स्कूल टॅलेंट फेस्टिव्हल 'पनाश' में मारी बाजी


नागपुर। दी ब्लाईंड रिलीफ असोसिएशन नागपुर द्वारा संचालित मुंडले इंग्लिश मिडीयम स्कूल के अध्यापक तथा छात्रों ने पनाश 2021 - 22 में मारी बाजी। सोमलवार अकॅडमी शिक्षण सोसायटी सोमलवार हायस्कूल तथा ज्युनियर कॉलेज रामदासपेठ में भाऊसाहेब  सोमलवार मेमोरियल इंटर स्कूल टॅलेंट फेस्टिव्हल पनाश 2021 - 22  जो 29 जनवरी को online (virtual) हुई। 

इसमें कई स्पर्धाओं का आयोजन किया था। जिसमें पेपर सादरीकरण स्पर्धा ppt/video - विज्ञानम में कक्षा आठवी के छात्र योगिनी खेर तथा कक्षा सातवी की छात्रा सारा टोकेकर को अपने अपवादात्मक प्रदर्शन के लिए तृतीय क्रमांक प्राप्त हुआ। 

पुरस्कार स्वरूप इन्हें व्यक्तिगत प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्राप्त हुआ। पाकसिद्धी स्पर्धा में  कक्षा छठवीं के छात्र श्रीश बोधनकर ने ओरिवो शेक की कृती संस्कृत में बताकर  द्वितीय  क्रमांक हासिल किया जिसमें उन्हें स्मृति चिन्ह तथा प्रमाणपत्र से नवाजा गया।

स्कूल की हिंदी विषय अध्यापिका सौ. राखी कनोजिया को इस संस्था द्वारा आयोजित  Nurturing Creativity  - 4 के अंतर्गत  ppt/video सादरीकरण  स्पर्धा में द्वितीय क्रमांक हासिल हुआ। इनका विषय था। Bridging th gap:Pre & Post pandemic school Education पुरस्कार स्वरूप इन्हें प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्राप्त हुआ। 

इन सभी को सोमलवार स्कूल में सम्मानित किया गया।
स्कूल के अध्यक्ष मकरंद पांढरीपांडे, मुख्याध्यापिका डॉ. सौ रुपाली हिंगवे, प्राथमिक विभाग मुख्याध्यापिका सौ मेघा पाध्ये तथा सभी शिक्षकगण ने इन सभी का अभिनंदन कर बधाई दी।

समाचार 7718788389665482495
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list