नासिक के फागोत्सव में जगतगुरु बलदेवाचार्य महाराज की रहेगी उपस्थिति
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_51.html
नागपुर/नासिक। नासिक में जांगिड़ भवन द्वारका में श्री श्री 1008 परम पूज्य अनंत विभूषित श्रीमद् जगद्गुरु बाहुबल द्वाराचार्य पीठाधीश्वर बलदेवाचार्य जी महाराज भागवत आचार्य भोलुदास जी महाराज सेवक मुकेश एम.बी. धुणी कालाकोटा वाले मंगलवार 15 मार्च को अपने सभी भक्तजनों के संग 2 रा फागोउत्सव मनाने नासिक पुण्यनगरी में पधार रहे हैं l
सभी भक्तजनों से नम्र विनंती है कि आप अपने मित्रों व सहपरिवार पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं, रंगारंग कार्यक्रम व महाराज जी के प्रवचन व दर्शन का लाभ उठाएं। सुबह 10.10 पर महाराज जी का आगमन होगा। स्वागत एवं गुरुवंदना, 11.00 बजे से महाराज जी के श्रीमुख से अमृतवाणी एवं प्रवचन, शिव भजन मंडल पंचवटी नासिक द्वारा सत्संग 12 बजे, महाप्रसाद दोपहर 1.15 बजे आयोजक समस्त मारवाड़ी परिवार नासिक यह जानकारी हिंदी भाषिक कामगार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार जेफ ने दी।