जरूरतमंदों को दयानन्द आर्य कन्या महाविद्यालय ने किया राशन वितरित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_98.html
नागपुर। दयानन्द आर्य कन्या महाविद्यालय के द्वारा समय समय पर सामुदायिक सहायता का आयोजन किया जाता है, इसी संदर्भ में रविवार 13 मार्च को दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय द्वारा जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया।
इस कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्या डॉ. श्रद्धा अनिलकुमार के मार्गदर्शन में किया गया। आर्य विद्या सभा के सचिव राजेश लालवानी ने स्वयं इसका आयोजन एवं सहभाग किया।
राजेश लालवानी का यह मानना है कि समाज के वंचितों तक आवश्यक वस्तुओं को उपलब्ध करवाना प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है, जिसमे यह छोटा सा प्रयास है।
डॉ. ऋतु तिवारी, अनिता शर्मा और वर्षा अगरकर प्राध्यापिकाओ ने भी इसमें अपना सहयोग प्रदान किया। सामुदायिक सेवा का बहुत गहरा प्रभाव प्रत्येक नागरिक पर होता है इसका जीवन स्तर पर बहुत सकारात्मक परिणाम होता है।
इस में 35 से अधिक जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया जिसमें शिक्षक, कर्मचारी तथा कुछ प्रतिष्ठित नागरिक भी प्रतिभागी हैं। सभी प्राध्यापिकाओ एवम छात्राओं के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।