रीमा दीवान चड्ढा 'किस्सा कोताह कृति सम्मान' से सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_89.html
नागपुर/ग्वालियर। गालव ऋषि की नगरी ग्वालियर में साहित्यिक पत्रिका किस्सा कोताह के साहित्यकार सम्मेलन में नागपुर की रचनाकार श्रीमती रीमा दीवान चड्ढा को उनके काव्य संग्रह ढाई आखर के लिए वर्ष 2020 के 'किस्सा कोताह कृति सम्मान' से नवाज़ा गया।
मंच पर किस्सा कोताह के संपादक अशोक असफल, कथाकार राजनारायण बोहरे, मुकेश नेमा, त्रिलोक महावर, प्रमोद भार्गव, डाॅ. रश्मि चौधरी एवं डाॅ. प्रतिभा त्रिवेदी उपस्थित थे। द्वितीय सत्र में सम्मानित रचनाकारों का काव्य पाठ भी हुआ। देश भर के साहित्यकार इस आयोजन में सम्मिलित हुए।