विश्वजीत भगत राजस्थानी ब्रह्म समाज के अध्यक्ष चुने गए
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_53.html
नागपुर। स्मॉल फैक्ट्री एरिया स्थित लकड़गंज परिसर के नवनिर्मित राजस्थानी ब्रह्म समाज भवन मे रविवार को राजस्थानी ब्रम्ह समाज की आम सभा आयोजित की गई। इस सभा में समाज के सभी वरिष्ठ सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थे।
इस आम सभा का उद्देश्य संस्था के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव करना भी था जिसके तहत नव नियुक्त अध्यक्ष के रूप मे कुशल नेतृत्व, ब्राम्हण संस्थाओ को एकत्रित करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विविध संगठन को एकत्रित करने वाले विप्र गौरव विश्वजीत मोहनकुमार भगत का नाम अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से पारित हुआ।
नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर विश्वजीत भगत में समाज के सभी लोगों का आभार प्रकट किया और अपने उद्बोधन में कहा है कि वह अपने पिता के कदमों पर चलते हुए समाज के सभी लोगों की हर संभव मदद करने को आग तत्पर रहेंगे और समाज के विकास में जो भी योगदान उनसे बन सकेगा वह जरूर करेंगे।