फाग के गीत और पंखुड़ियों की होली से ब्राम्हण महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_93.html
नागपुर। श्री परशुराम सांस्कृतिक मनोरंजन मंच, अखिल भारतीय जागृति महिला मंडल और ब्राह्मण सेना महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सुभाष रोड स्थित गीता मंदिर परिसर के प्रांगण में महिलाओं ने मिलकर फागुन उत्सव मनाया और अबीर और फूलों की होली खेली।
इस दौरान प्रसिद्ध त्वचा रोग तज्ञ डॉक्टर नीता शर्मा ने होली के दौरान रंगों से अपनी त्वचा की रक्षा करने के उपाय बताकर उपस्थित महिलाओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान गीता मंदिर के संचालक स्वामी निर्मलानंदजी महाराज भी प्रमुखता से उपस्थित थे। संस्था की ओर से शॉल श्रीफल देकर उनका सत्कार किया गया।
रंग रंगीलो फागुन उत्सव और पंखुड़ियों की होली के इस आयोजन में महिलाएं बडी संख्या में उपस्थित थी। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी निर्मलानंदजी और नीता शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन करके की गई।
जागृति मंच की संस्थापीका रेखा चतुर्वेदी और ब्राह्मण सेना कि अध्यक्ष जयमाला तिवारी और परशुराम सर्व भाषीय ब्राह्मण संघ की रजनी शर्मा का भी परशुराम सांस्कृतिक महिला मंच द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों को देखते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीता शर्मा द्वारा महिलाओं को 40 वर्ष की आयु के बाद अपने स्किन की देखभाल कैसे करें और होली के रंगों से त्वचा का बचाव कैसे किया जाए इस विषय पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर महिलाओं को गर्मी से बचाव हेतु इस दौरान रंग-बिरंगे दुपट्टे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए और सामाजिक कार्यों में विशेष योगदान के लिए रजनी जयभगवान शर्मा का संस्था द्वारा विशेष सत्कार किया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस स्पर्धा का आयोजन भी किया गया था जिसमें कई महिलाओं और बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः सोनल शर्मा, शिल्पा तिवारी और गणिका शर्मा को मिला। र॔जना मिश्रा की भजन मंडली द्वारा एक से बढ़कर एक फागुन के गीतों की और भजनों की प्रस्तुति की गई जिससे समूचा वातावरण फागुन की मस्ती से गुंजायमान हो गया। संगीत में वातावरण में सभी महिलाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने ठंडाई और लजीज अल्पाहार का आनंद उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रेखा चतुर्वेदी, जयमाला तिवारी, प्रभा पांखला शालिनी पाखला, मीना पांखला, अर्चना शर्मा, रेणु शर्मा, रिंकू शर्मा, वर्षा शर्मा, सुनीता शर्मा, भारती शर्मा, प्रियंका शर्मा, कोमल शर्मा, सुमन पांखला, प्रिया पाखला, संजना शर्मा, सुनीता शिव शर्मा, रजनी शर्मा ने विशेष सहयोग किया। इसके साथ ही संतोष रानी शर्मा, रेखा मिश्रा, अनीता पुरोहित, अनीता तिवारी, रानू त्रिवेदी, किरण शर्मा, सविता शुक्ला, वैशाली मिश्रा, शीला दुबे, कोकिला तिवारी, प्रतिभा पांडे, संगीता पांडे, प्रणिता तिवारी ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम का संयोजन रितु आनंद शर्मा का था और संचालन रजनी शर्मा ने किया।