Loading...

प्रेम और सद्भाव की गुलाल से गले मिलकर मनाया होली पर्व


वीएसएसएस वेस्ट नागपुर महिला टीम का हुआ हर्षोल्लास से स्नेह मिलन 

नागपुर। पूरे विश्व के सिंधी समाज के एकमात्र संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम की वेस्ट नागपुर महिला टीम ने आपस में मिलकर प्यार सद्भाव सभी रंजिशे खत्म कर आपस में गुलाल लगा कर गले मिल हर्षोल्लास से होली पर्व मनाया। 


अध्यक्ष विधी ग्वालानी ने बताया की महाराष्ट्र अध्यक्ष की पावन प्रेरणा से शनिवार को होली पर्व आयोजित हुआ जिसमे समाज की महिलाओं ने उपस्थिति देकर बेहद सफल बनाया। समारोह में विशेष रूप से महाराष्ट्र महिला टीम कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी, उपाध्यक्ष विद्या बाखरू, श्रीमती रश्मि मोहनानी और महाराष्ट्र युवा टीम की महासचिव शिल्पा तलरेजा उपस्थित होकर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

वेस्ट नागपुर महिला टीम द्वारा आज होली स्नेह मिलन का बेहद सुंदर कार्यक्रम, विविध रोचक प्रतियोगिताएं, डांस, बच्चों के लिए गेम्स आयोजित हुए। अध्यक्ष श्रीमती विधी ग्वालानी ने बताया की होली समारोह को सफल बनाने में कामनी थारवानी, कंचन ग्वालानी, लविना ग्वालानी, साक्षी ठाकुर,रिचा शहरी, चेतना छाबरिया, विद्या शर्मा, रीता भदुरिया, मंजू बालानी, हीर बालानी, नानकी नाथानी, रेणु जेठवानी, वर्षा आहूजा, कशिश आहूजा, वर्षा कामनानी, ख्याति बालानी, दिशा ग्वालानी ने सहयोग प्रदान किया। अंत में प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार अतिथि बहनों द्वारा प्रदान किए गए।
समाचार 9117790722851874779
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list