Loading...

पीएलजी के अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का सफल रहा आयोजन


पोएट्री लिटरेरी ग्रुप (पीएलजी) - काव्य एवं साहित्य समूह द्वारा वैश्विक अध्यक्ष तुफ़ैल अहमद की अध्यक्षता में 12 मार्च को भारतीय समयानुसार संध्या 7.30 बजे, अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में भारत सहित, ओमान, तंज़ानिया, बहरीन, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका और कनाडा के कवियों ने स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की।  

पीएलजी गत दो वर्षों से निरंतर, प्रति सप्ताह, विभिन्न विषयों पर काव्य एवं साहित्य सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है, जिसमें आयु की कोई सीमा नहीं होती। दो घंटों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण  देश विदेश से एकत्रित प्रतिभावान कविगण तथा पाँच विद्यार्थियों का एक समूह बना। कार्यक्रम का शुभारंभ, पारंपरिक रूप से वैश्विक अध्यक्ष तुफ़ैल अहमद के वक्तव्य से हुआ। 

तत्पश्चात् कार्यक्रम के संचालन का भार यूसुफ़ बारामतीवाला को सौंपा गया। कार्यक्रम में समस्त कविगण ने अंग्रेज़ी में स्वरचित कविताओं का उत्कृष्ट काव्यपाठ किया। इस कार्यक्रम में भारत से नंदिता माजी शर्मा, प्रमिला कृष्णन, रौनक अग्रवाल, पूर्वी रजक, ज़ोएब दलाल, विभा हसीजा ने हिस्सा लिया। ओमान से बी. आर. डोगरा, जयती चौधरी, हुमैरा सलमान, सोहा आलम ख़ान, अलिश्बा ख़ान और अन्वेषा चक्रवर्ती ने प्रतिभागिता दर्ज कराई। 

अमेरिका से अलीनुरु यासीन, कनाडा से दुआ अली एवं तंज़ानिया से सकीना शब्स ने भी कार्यक्रम में गरिमामई उपस्थिति दर्ज करवाकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम की एक विशेषता यह भी रही के युवा कवियों के अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में आकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। संपादकीय मंडल की अध्यक्ष विभा तिवारी ने  ई-पत्रिका विमोचन हेतु प्रस्तुत की। संचालन निदेशक सिम्मी कुमारी के धन्यवाद प्रस्ताव के ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सुखांत हुआ।
साहित्य 4012065326586033651
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list