Loading...

पुकारता चला हूँ मैं...



ज्येष्ठ मित्र मंडल का 'हिट्स ऑफ ओ. पी. नय्यर' संगीतमय कार्यक्रम

नागपुर। नगर की सुप्रसिध्द सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था ज्येष्ठ मित्र मंडल द्वारा जरीपटका स्थित 'मातेश्वरी भवन' में 'हिट्स ऑफ ओ. पी.नय्यर' संगीतमय कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में वैभव जाधव मुख्य पुलिस निरीक्षक जरीपटका पुलिस स्टेशन नागपुर व विशेष अतिथि के रूप में गोरख कुंभार, पीआय क्राईम, जरीपटका पुलिस स्टेशन उपस्थित थे। उनका सत्कार मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा द्वारा शॉल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर किया गया। 

इस कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता सर्वश्री नारायण डेंम्बले, विक्रम आहूजा, नितिन जेसवानी, जीत बेलानी, राजेश मुलचंद दयारामानी, पहिलाज सच्चानी, जय खुशालानी, रमेश संतानी, प्रकाश वाधवानी थे। कार्यक्रम की प्रस्तावना व संक्षिप्त परिचय मंडल के अध्यक्ष अर्जुनदास आहूजा ने रखी। सभी गायक व वादक कलाकारों का परिचय करवाते हुये उन्हे मंच पर आमंत्रित किया गया व हर्षध्वनी से उनका सत्कार किया गया। 

स्वागत समारोह का मंच संचालन मंडल की महिला प्रमुख श्रीमती संगीता दलवानी ने किया। संगीतमय कार्यक्रम की शुरूवात करते हुये मंच सुप्रसिध्द उद्घोषक प्रकाश एदलाबादकर को सुपुर्द किया। गायक कलाकारों में अमर कुलकर्णी , सारंग जोशी, मंजरी वैद्य, आकांक्षा चारभाई ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुती देते हुये "जाता कहाँ है दिवाने, ये चांद सा रोशन चेहरा, पुकारता चला हूं मै, बाबुजी धीरे चलना, इशारों इशारों में, बहुत शुक्रिया , चल अकेला, ये है रेशमी जुल्फो का , उडे जब जब जुल्फे , कजरा मुहोब्बत वाला अंत में ये देश है वीर जवानों का गाकर कार्यक्रम को चरम पर पहुंचाया। 

की-बोर्ड पर परिमल जोशी, वायलिन पर अमर शेंडे, तबले पर पंकज यादव, ऑक्टोपॅड पर अक्षय हरले ने साथ दिया । आभार मंडल के सहसचिव रमेश सचदेव ने व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री मनोहरलाल आहूजा, लक्ष्मण पेशवानी, रमेशलाल आसनानी, अॅड. ओमप्रकाश हरवानी आदि ने अथक प्रयास किया। यह जानकारी मंडल के सचिव लक्ष्मण पेशवानी ने दी।
कला 3839560520671393292
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list