Loading...

स्वस्थ जीवन स्वस्थ आहार' का किया संयोजन


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उड़ान महिला चेतना मंच के अंतर्गत कार्यक्रम राग-रंग उत्सव तथा कार्यशाला 'स्वस्थ जीवन स्वस्थ आहार' का संयोजन किया संयोजिका पूनम तिवारी तथा शशि तिवारी ने 28 मार्च को। इसकी मुख्य अतिथि थी डॉ शकुन्तला  इनामदार। कार्यशाला विशेषज्ञ डॉ निखत अली ने स्वस्थ आहार पर सभी उपस्थित जनों का बेहद सराहनीय मार्गदर्शन किया। 

संयोजिका पूनम तिवारी ने स्वागत वक्तव्य दिया तथा शहीद दिवस को याद करते हुए शहीद भाईयों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की एवम विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन का सारांश में परिचय दिया।सह-संयोजिका शशि तिवारी ने संचालन किया। 

संयोजिका मीनू भटटड ने मुख्य अतिथि तथा कार्यशाला विशेषज्ञ को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।सह-संयोजिका नीता सारडा ने अतिथि जनों की परिचय प्रस्तुति दी। राग-रंग उत्सव के अंतर्गत "आओ सखी चुगली करे" प्रतिस्पर्धा में १० जोड़ियों ने हिस्सा लिया  तथा अपनी शानदार प्रस्तुति से सभा में हँसी के ठहाके लगाए।

बेस्ट ड्रेस्ड जोड़ी की विजेता थी छवि चक्रवर्ती तथा सुषमा भांगे, बेस्ट एक्टिंग जोड़ी की विजेता थी लतिका त्रिपाठी तथा ममता तिवारी, बेस्ट चुगली जोड़ी की विजेता थी लता तथा सरिता सारडा, बेस्ट ड्रेस्ड जोड़ी की विजेता थी मनीषा धूत तथा अर्चना धूत।आल राउंडर जोड़ी की विजेता थी रश्मि मिश्रा तथा संतोष बुद्धिराजा। पुष्पा पांडेय तथा प्रिया सिन्हा ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

मिसेज फागुन की विजेता थी ७० वर्षीय सुषमा भांगे। कवयित्री मीरा जोगलेकर ने निंदा काव्य की प्रस्तुति दी।बिट्स एंड स्टेप डांस स्टूडियो की कोरियोग्राफर मधु अग्रवाल,प्राची जगताप,शीतल चावला ने शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। सौंदर्य सुंदरी विजेता मिसेज विदर्भ हिरकणी सोनिया गड़ी ने राखी खान तथा श्रीजीत शाह के साथ नृत्य प्रस्तुति पर सभी झूम उठे । पूर्व लायंस क्लब की अध्यक्षा मिनी बिज्जू अपनी सखियां सुनीता सिंह, रिता मेहतो,जिनी सुदर्शन के साथ होलियों में उड़ेरे गुलाल पर प्रस्तुत देकर सबका मन मोह लिया। 

रिद्धी दुबे ने अपने गाने के धुन पर सखियों को खूब नचाया। प्रतीक्षा चौरसिया ने मधुराधिपति के मनभावन रूप में 'आज बिरज मे होली रे रसिया' के धुन पर सभा में उपस्थित सभी झुमती गाती सखियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की खूब बारिश की। मानों साक्षात बिरज की होली का वास हो गया हो उड़ान के प्रांगण में। धारणा अवस्थी ने आभार दिया। टीम उड़ान की सदस्या शांति कोठारी,प्रियंका दुबे, मिनी बिज्जू, प्रतीक्षा चौरसिया, ललिता कोठारी, ज्योति हेड़ा, निखत अली ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

शशि तिवारी ने सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। पूनम तिवारी ने टीम उड़ान की सभी सखियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नजर में रखकर स्नेह पत्र देकर स्वरचित पंक्तियां उन्हें समर्पित कर उनका सम्मान किया।इस तरह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समाचार 8192795259754906675
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list