वीएसएसएस गौरव अवार्ड से एडवोकेट मंजीत कौर सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_893.html
नागपुर। विश्व के सिंधी समाज का प्रतिनिधित्व करने वाले संघठन विश्व सिंधी सेवा संगम महाराष्ट्र अध्यक्ष प्रताप मोटवानी ने वी एस एस एस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अधिवक्ता मंजीत कौर मतानी को उनके द्वारा सराहनीय समाज सेवा के कार्य और महिला उत्थान के काबिले तारीफ कार्यों और गरीबों के सामूहिक विवाह जैसे अत्याधिक समाजसेवी कार्यों को देख वी एस एस एस गौरव पुरस्कार से सम्मानित कर अवार्ड वी एस एस एस कार्यालय में दिया।
एडवोकेट मंजीत कौर मतानी नागपुर के डीसीपी और सिंधी समाज के आई पी एस अफसर लोहितजी मतानी की धर्मपत्नी है जो सदैव उन्हे ऐसे समाजसेवी कार्यों हेतु सहयोग देते है ,मोटवानी ने कहा कि श्रीमती मतानी द्वारा किए गए सराहनीय कार्य महिलाओं के लिए प्रेणास्त्रोत है समाज की महिलाओं को उनके कार्यों से नई दिशा मिलेगी ,श्रीमती मतानी ने बताया कि बचपन से ही उनकी रुचि ऐसे कार्यों में थी और शादीपरांत जब उन्हें उनके पति की प्रेरणा और
श्री लोहित मतानी स्वयंम ऐसे कार्यों में रुचि रखने वाले जीवनसाथी को पाकर वह और भी उनके साथ ऐसे कार्यों में करने का बल मिला आज वे पैसे को महत्व नहीं देती उनके द्वारा किसी का जनकल्याण हो दीन दुखियों को मदद मिले महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के अवसर मिले गरीब दलितों की शादी करवाना और लोगो की दुवाएं कमाना उनके जीवन का लक्ष्य है उन्होंने कहा वह वी एस एस एस टीम से मिलकर अब ऐसे कार्यों को मजबूती से करेंगी।
प्रताप मोटवानी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ हिना मुनियार, महाराष्ट्र महिला टीम कार्याध्यक्ष सुनीता जेसवानी, महासचिव साक्षी थारवानी, महाराष्ट्र युवा टीम महासचिव शिल्पा तलरेजा, ने श्रीमती मंजीत कौर मतानी को बुके अवार्ड और स्नेह भेंट देकर सम्मानित किया, श्रीमती मतानी ने सभी का ह्रदय पूर्वक आभार माना साक्षी थारवानी ने अंत में सभी के सहयोग हेतु आभार माना।
