Loading...

1 अप्रैल से नागपुर में ऑल इंडिया विडीयो फोटो ट्रेड फेयर


नागपुर। ऑल इंडिया विडीयो फोटो ट्रेड फेयर 2022 का सीवोक सर्विसेस, पुणे द्वारा, मे. अल्ताफ एच. वली, अजंता ग्रुप, ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब, जनसेवा फोटोग्राफर असो., फोटोग्राफर्स एंड डिझायनर्स असो. इनके सहयोग से दिनांक 1, 2, 3 अप्रैल को ग्लोकल स्केवर, सिताबर्डी, नागपुर में मध्य भारत स्तर का सबसे बडा फोटोग्राफी विडीयोग्राफी इंडस्ट्री का ट्रेड फेयर आयोजन किया गया है.
बहूप्रतिक्षित इस फोटो ट्रेड फेयर मे फोटोग्राफी इंडस्ट्री को व्यापार करने के लिये बहुत अच्छा प्लेटफार्म उपलब्ध होने वाला है. इसमे संपुर्ण भारत के प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स विडीयोग्राफर्स आने की संभावना है.

इस फेयर मे 200 से उपर टॉप ब्रांडस, कॅमेरा जैसे सोनी, निकॉन, कॅनन, फुजी फिल्मस्, प्रिंटर्स, जैसे कोनिका मिनोल्टा, कॅमकॉडर्स, फोटो विडीयो इंडस्ट्री में लगने वाले सॉफटवेयर्स हार्डवेयर्स, इंस्टंट फोटो प्रिन्टर, विडीयो मिक्सर, क्रेन, ड्रोन, फोटो फन प्रॉडक्टस्, मटेरियल, कॅमेरा स्टॅन्ड, अॅल्बम डिझायनिंग एवं प्रिंटिंग जैसे कंपनीयों इस फोटो फयर मे भाग ले रही है.

इस फेयर मे प्रतिदिन फ्री फोटोग्राफी विडीयोग्राफी पर सेमिनार का आयोजन किया गया है. जिसमे प्रमुख रुप से फुजी फिल्म प्रत्युष गर्ग, सोनी सिनेमॅटोग्राफी सुनील गवई, वाईल्ड लाईफ डॉ. मातरिश्व व्यास नागपुर, फॅशन विवेक रानाडे नागपुर, वेडिंग सुर्या सिंग भिलाई, ड्रोन पवन चित्ते, विडीयो एडिटिंग विरेन सतरा मुंबई, बिझनेस डेव्हलपमेंट सचिन भोर, पुणे, फोटोशॉप के. गणेश नागपुर मार्गदर्शन करेंगे.
प्रतिदिन फॅशन मॉडल फोटो शुट, कॅमेरा हॅडलिंग लाईव्ह डेमो, पुरातन कॅमेरा प्रदर्शन, प्रतिदिन लकी ड्रा जैसे अनेको आयोजन इस फोटो फेयर मे शामिल है. 

इस ट्रेड फेयर के आयोजक सुमित जैन पुणे एवं ब्लेझ फोटो बुक, इंस्टा पिक्स फोटो पिक, के. गणेश एकेडमी, ग्लोकल स्केवर, अल्ताफ वली, राजा वर्मा, हरेश पटेल, ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर्स क्लब के अध्यक्ष प्रदिप निकम, जनसेवा फोटोग्राफर असो. के केतन नंदनवार, फोटोग्राफर्स एंड डिझायनर्स असो. के सुरज ढोमणे का विशेष सहयोग रहा है.

ओसीपीसी के पुर्व अध्यक्ष नाना नाईक, दिनेश चौव्हाण, आनंद बेटगीरी, सुनिल इंदाणे, अरुण कुलकर्णी, कमलेश वसानी, रमाकांत झाडे, सुरेश पारळकर, चेतन जोशी, दिनेश मेहेर, राजन गुप्ता, सचिव महेश काळबांडे, कोषाध्यक्ष योगेश वाघेला सदस्य संजय डोर्लीकर, अभया गाडगे, अमित भांडारकर, अनिल कोतपल्लीवार, भास्कर टाळे, शब्बीर हुसैन, दिपक चिमंत्रवार, अरविंद शिंगणापुरकर, शैलेश डोमडे, जयेश वसानी, नरेश नेरकर, नितेश बाहे, पंकज गुप्ता, प्रदीप चौव्हाण, प्रशांत जैन, 

प्रशांत निंबुलकर, राज कोहळे, संजय बोकाडे, श्रीराम मुदगलकर, सुरेश देशमुख, विनोद भागवत, जनसेवा के प्रकाश दातार, प्रेम वाघमारे, कमलेश वासनिक, आकाश भिमटे, डिझायनर्स असो. के आनंद निर्भावणे, ओम शाहु, बुरहानुद्दीन हुसेन, आनंद रामटेक, दिनेश मोहर्ले, रिचर्ड मसीह, प्रदीप नारखेडे, धीरज लांजेवार, मनिष पातुरकर, एजाज खान ने अथक प्रयास किया.
समाचार 7866593575885994917
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list