Loading...

डॉ. खुशबु जयस्वाल ने अमेरिका में 'मिसेज भारत टेक्सास अवार्ड' किया हासिल


नागपुर, अकोला तथा भारत का किया नाम रोशन

नागपुर। माय ड्रीम फाऊंडेशन, ह्युस्टन अमेरिका की श्रीमती रश्मी बेदी एवं श्री झनक बेदी जो टेक्सास स्टेट, अमेरिका के नामांकित प्रणेता है, उनके द्वारा 'मिसेस भारत - टेक्सास - 2021' सौदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। पुरे 12 घंटे चली मॅरॉथान प्रतियोगिता मे 120 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में डॉ. खुशबु जयस्वाल ने अति परिश्रम तथा अपने उच्च स्तरीय दृढ बुद्धि का परिचय देकर प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इन्हें 'मिसेज भारत टेक्सास - 2021 अवार्ड' की विजेता घोषित किया गया।

अकोला महाराष्ट्र की डॉ. खुशबु जयस्वाल जो पुर्व सहाय्यक वनसंरक्षक, वनविभाग के सुनिलकुमार जयस्वाल की सुपुत्री है। डॉ. खुशबु जयस्वाल ने अकोला स्थित माऊंट कार्मेल काँव्हेंट से शिक्षा ग्रहण की थी तत्पश्चात इन्होंने गोयनका डेंटल महाविद्यालय से बीडीएस की उपाधि हासिल की। कई कला गुणों से परिपूर्ण डॉ. खुशबु ने शादी के उपरांत नागपुर निवासी अपने पति पंकज जयस्वाल जो साँफ्टवेअर इंजिनियर है के साथ ह्युस्टन अमेरिका चली गयी। 

वहाँ इन्होंने खुशबु डान्स अँकॅडमी की स्थापना की। वहा इनके कलागुण की खूबियों के कारण पुरे ह्युस्टन में प्रसिद्ध हो गई।
डॉ. खुशबु जयस्वाल ने अपनी मेहनत, लगन तथा इच्छाशक्ति से स्पर्धा में हिस्सा लेकर अमेरिका में 'मिसेज भारत टेक्सास - 2021 अवार्ड' हासिल किया। इस अवसर पर उन्हे शाल,श्रीफल, स्मृर्ति चिन्ह देकर तथा ताज पहनाकर अलंकृत किया गया।   अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से डॉ. खुशबु जयस्वाल ने नागपुर, अकोला महाराष्ट्र तथा भारत का नाम रोशन किया है।

इनकी इस उपलब्धि पर पुरे भारतवर्ष के मित्र परिवार एवं शुभचिंतकों ने डॉ. खुशबु को बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी है।

डॉ. खुशबू ने बताया कि अमेरिका मे डांस मे अनेक  कार्यक्रम कर वे भारत देश का नाम रोशन करने का मंसुबा एवँ जज्बा रखती है और इसे वे सच कर दिखायेगी। इनका ख्वाब है कि देश की अनेक प्रतिभा का डांस के माध्यम से पूरी दुनिया मे नाम रोशन हो सके। 
समाचार 4122147455188516633
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list