Loading...

वर्धा व गांधी...


नागपुर। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस समय हिंददेश परिवार की छत्तीसगढ़ इकाई  के द्वारा 'श्रोतृ रसायन कर्णामृत' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ,जिसकी अध्यक्षा श्रीमती रंजना श्रीवास्तव हैं।

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत 29 मार्च को साहित्मकार प्रभा मेहता ने 'वर्धा एवं गांधी' विषय पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम में वर्धा, आसपास के ग्रामीण अंचल एवं नागपुर की महिलाओं की सशक्त भागीदारी  पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया कि एक ऐसे काल में जब महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी वर्जित था, वह अनेक रूढी़ परंपराओं की बेडि़यों में जकडी़ हुई थी, तब  क्या शहरी क्या ग्रामीण, क्या शिक्षित क्या अशिक्षित, और क्या आभिजात्य व क्या आदिवासी सभी प्रकार की महिलाओं ने साहस से बाहर निकल कर स्वतंत्रता संग्राम में अपना अभूतपूर्व  योगदान दिया। 

नागपुर के झंडा सत्याग्रह, जंगल सत्माग्रह,में भाग लेते हुए अनेक समाज सेवा के कार्य भी किए ।निश्चित रूप से महिला जागृति का श्रेय महात्मा गांधी की स्त्री पुरुष समानता की दृष्टी व स्त्री शक्ति मे अटूट विश्वास को दिया जाएगा। उनका मानना थ जहां तक स्त्रीयों के अधिकार का सवाल है मैं कोई समझौता नहीं करूंगा। वह समान अधिकार रखने वाली सहचरी है।
आज भी गांधी के विचार प्रासंगिक हैं।
समाचार 3242846173603288196
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list