Loading...

विद्या चौहान की पुस्तक 'गीत गुलमोहर के' लोकार्पित


नागपुर। एक सिद्धहस्त लेखकीय हस्ताक्षर श्रीमती विद्या चौहान की बहुप्रतीक्षित पुस्तक 'गीत गुलमोहर के' का लोकार्पण मोर भवन के उत्कर्ष सभागार में मोहतरमा मुमताज शेख की पुरसुकून देती मीठी आवाज में जनकल्याण को समर्पित 'ज्योत से ज्योत जगाते चलो : प्रेम की गंगा बहाते चलो' जैसे गीत से शुभारंभ हुआ जिसके दौरान सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का आगाज किया। 

शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और शर्मिला चौहान ने क्रम से मुख्य अतिथि (कराड़ डीम्ड यूनिवर्सिटी) डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष (सुप्रसिद्ध मंच संचालक - वरिष्ठ साहित्य) डॉ. सागर खादीवाला तथा विशेष अतिथि विदुषी श्रीमती सुधा राठौर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
अविशा प्रकाशन से प्रकाशित 'गीत गुलमोहर के' पर अपनी प्रस्तावना में प्रकाशन की पचासवीं पुस्तक की मंजिल  शीघ्र प्राप्त कर लेने का विश्वास जताया।

विमोचन के पश्चात श्रीमती शर्मिला चौहान ने विद्या चौहान के प्रति काव्यात्मक शब्दों में अपने मनोभाव प्रगट किए।
पुस्तक समीक्षा प्रस्तुत करते हुए सुधा राठौर ने कई रचनाओं का विवेचन करते हुए पुस्तक को निसर्ग और नारी से जोड़ने में एक सफल प्रयास बताया। मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए डा वेदप्रकाश ने विद्या चौहान के बहाने 'नीर भरी मैं दुख की बदली' की रचयिता महादेवी वर्मा को याद किया। अध्यक्षीय वक्तव्य में डॉ. खादीवाला ने गुलमोहर को गुलजार से जोड़ते हुए अतीत के पन्नो की कुछ अनछुई बातों को सदन में रखा।

प्रख्यात चित्रकार सी डी शिवनकर और अविनाश बागड़े द्वारा गौरव पत्र प्रदान कर अपने स्वागत सत्कार के जवाब में लेखिका। विद्या चौहान ने अपना मनोगत प्रस्तुत करते हुए गुलमोहर से अपने जुड़ाव।की बचपन की बातों को अपने भाषण में पिरोया। आभार प्रदर्शन प्रख्यात व्यंग्य कवि अनिल मालोकर ने माना।

पितृ पुरुष श्री श्यामसुंदर सिंह चौहान की छत्र छाया में संपन्न इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यक्तियों सहित सर्वश्री एस पी सिंह, नरेंद्र परिहार, शर्माजी, शेख साहब, प्रकाश कामले, रीमा दीवान चड्ढा, पूनम मिश्रा 'पूर्णिमा', मीरा जोगलेकर, रेशम मदान, रूबी दास, रंजना श्रीवास्तव, पूनम तिवारी 'हिंदुस्तानी', सरोज गर्ग की उपस्थिति ने वातावरण गरिमामय बना दिया।
समाचार 2259438429614046396
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list