Loading...

टू व्हीलर रैली मे 'उड़ान महिला चेतना मंच' प्रथम स्थान पर विजेता


नागपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डॉ. रीचा यूनिक क्लिनिक द्वारा आयोजित टू व्हीलर रैली मे नागपुर शहर से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया जिसमें अनेक महिला संस्थाएं भी अपने समूह के साथ सम्मिलित हुई। 

उड़ान महिला चेतना मंच, दिंगबर जैन महिला मंच, लायंस क्लब साऊथ नागपुर, पुलक मंच परिवार आदि समूह के अलावा बड़ी तादाद में महिलाओं ने भागिदारी दर्ज कराई।

सभी संस्थाओं की अध्यक्षा को आयोजक समूह से कविता सिंघानिया ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
रैली रीचा यूनिक क्लिनिक, टेलीफोन एक्सचेंज से सुबह ठीक 7 बजे आरंभ हुई तथा 8 बजे श्री पारसनाथ दिग़बर जैन मंदिर पहु़चकर समाप्त हुई।

उड़ान महिला चेतना मंच रैली में प्रथम स्थान की विजेता समूह रही, उन्हें बेस्ट ग्रुप के सम्मान से पुरस्कृत किया गया। उड़ान म़ंच ने देशभक्ति के थीम को अपनाया था तथा अपनी टू व्हीलर पर अशोक चक्र के ऊपर शहीदों की फोटो लगाई थी तथा उनका स्लोगन था - 'शहीद और शहादत, इससे ज्यादा पवित्र संपूर्ण धरा पर न कुछ था, न कुछ है, न कुछ होगा। 

टीम भी स्वेत वस्त्र, खादी जैकेट व गांधी टोपी में अपने थीम के साथ न्याय करने में सफल रही। टीम ने समय के सदुपयोग का पालन करते हुए दिए हुए निश्चित समय पर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई। 

उड़ान की तरफ से संयोजिका पूनम तिवारी हिंदुस्तानी ने पुरस्कार ग्रहण किया। उड़ान टीम से मीनी बिजू, प्रियंका दुबे, ममता तिवारी, मीनू गुप्ता रैली में सम्मिलित हुई।
समाचार 9040312834342149245
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list