वृद्धाश्रम में मातृशक्तियों का राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_28.html
नागपुर। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, नागपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे 9 मार्च को पंचवटी वृद्धाश्रम में महिलाओं का सत्कार व फलों के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर में कार्यक्रम की अध्यक्ष धारणा अवस्थी, आरएमजेएम की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष महाराष्ट्र, ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय की प्राचार्या शारदा नायडू मुख्य अतिथि रही।
इस अवसर में नायडू मैडम ने महिलाओ को एक विशेष दिन मे सम्मान की आवश्यकता नहीं है वह अपने आप में ही सम्मान है अपने उदबोधन कथन में कहा। इसी प्रकार अवस्थी मैडम, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा पांडे, जिला मंत्री सुनिता मांजरे, जिला सलाहकार गौरी कनोजे, जिला मंत्री निशा शुक्ला, संध्या कोसेकर ने अपने अपने मंतव्य रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी आरएमजेएम की सदस्यो को फूलों की माला , सर्टिफिकेट व मोमेंटम देकर सम्मानित किया गया।यह सम्मान राष्ट्रीय महिला जागृति मंच, महाराष्ट्र की सभी एक्टिव मातृशक्तियो को जो टीम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती है और तन - मन - धन से सहयोग करती है तथा समाज हित, देश हित व आध्यात्मिक कार्यो में बढचढ कर हिस्सा लेती है, सभी बहनों को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि शारदा नायडू का स्वागत शाल व श्रीफल से धारणा अवस्थी ने किया। वृद्धाश्रम की सभी मातृशक्तियों का सम्मान तथा फलों का वितरण टीम की बहनों ने किया।
आरएमजेएम की संस्थापिका अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम यशश्वी रूप से संपन्न हुआ। अंबिका शर्मा एवं रति चौबे ने सुंदर कार्यक्रम के लिए सभी बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन गौरी कनोजे और आभार प्रदर्शन शैलजा मिश्रा ने किया।