होनहार कलाकार मोइन कच्छी को किया सम्मानित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_56.html
नागपुर। शहर के उभरते कलाकार मोइन कच्छी गायकी ओर अभिनय से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है 13 वर्ष की छोटी उम्र में ही अनेक बड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अभिनय का सिक्का मनवा चुका है। नवोदय बिजनेस असोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रभाग 19 की नगरसेविका विद्या राजेश कान्हेरे के लिटिल स्टार मोइन कच्छी का संस्था का सर्टिफिकेट, मोमेंटो, गुलदस्ता देकर सत्कार उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्थापक अध्यक्ष मनोहरलाल आहुजा ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वच्छ भारत अभियान की मध्य नागपुर की अध्यक्ष कल्पना मानापूरे की उपस्थिति रही. मोईन कच्छी ने नए पुराने गीत गाकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। प्रमुखता से मनोहरलाल आहुजा, राजेश कान्हेरे, विष्णु पुरसवानी, बलराम ककवानी , ओमप्रकाश चावला, संजय हरड़े, मिलिंद मानापुरे, अलीम धरती, हेमंत साहू, रमेश साहू , इकबाल की मौजूदगी रही।