Loading...

स्त्री रोग व प्रसुती तज्ञ धर्मार्थ दवाखाने का शुभारंभ


नागपुर। जरीपटका क्षेत्र के हनुमान मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय सिंधी समाज एवं संजीवनी फाउंडेशन के सहयोग से स्त्री रोग प्रसुती तज्ञ धर्मार्थ दवाखाने का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम समारोह में मंच पर प्रमुख अतिथि के रूप में सिंधु एजुकेशन सोसायटी की अध्यक्ष वीना बजाज, पूर्व नगर सेवक विरेन्द्र कुकरेजा, पूर्व नगर सेविका प्रमिला मथरानी, डॉ पुष्पा पुंशी, डॉ हेमंत असरानी, श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेश नाथानी, संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष वाधनदास  तलरेजा, डॉ जेनिका कुंगवानी, अखिल भारतीय सिंधी समाज विदर्भ प्रांत के अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान सेतिया, राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी, राष्ट्रीय सचिव सतीश मीरानी, महासचिव रवि चदंवानी विदर्भ प्रवक्ता अशोक आहुजा उपस्थित थे। 


सर्वप्रथम श्री झूलेलाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  वीना बजाज ने अपने संबोधन में बताया कि दीन दुखियों की सेवा ही ईश्वरीय सेवा है। धर्मार्थ दवाखाने में माताओं बहनों व महिलाओं को अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी। प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पुशीं ने हर संभव सहायता करने का आश्वस्न देते हुए स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु आश्वस्त किया। साथ ही अन्य अतिथियों ने अखिल भारतीय सिंधी समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की व धर्मार्थ धर्मार्थ दवाखाने के लिए शुभकामनाएं दी। 

मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का अध्यक्ष द्वारा शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ देकर  सत्कार किया। कार्यक्रम समारोह में प्रस्तावना रखते हुए अध्यक्ष गोवर्धन कोडवानी व राष्ट्रीय सचिव दौलत कुंगवानी ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से मोहन मंजानी, जय सजहरामानी, डॉ टूब, नासीर, लक्ष्मण दास चंदवानी, हरीश मूलचंदानी, श्रीचंद मोहनानी, राजा केवलरामानी, देवानंद मोटवानी, राजेश केवलरामनी, अनील मखीजानी, श्याम जेसवानी, सुखदेव भागचंदानी, राम खूबचंदानी, प्रदीप कुंगवानी, गुंजन टेवानी, सुरेश आहूजा, राजेश आहूजा व बड़ी संख्या में सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन अशोक आहुजा व आभार प्रदर्शन रवि  चंदवानी किया।

समाचार 8555036165202498520
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list