डॉ. सागर खादीवाला एवं रविंद्र बोरटकर सम्मानित
विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान का स्व. प्रकाश देशपांडे स्मृति 'कुशल संगठक' पुरस्कार
नागपुर। विदर्भ गौरव प्रतिष्ठान द्वारा जाने-माने पत्रकार स्व. प्रकाश देशपांडे की स्मृति में दिया जाने वाला प्रतिष्ठित 'स्व. प्रकाश देशपांडे स्मृति कुशल संगठक पुरस्कार' सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. सागर खादीवाला व विभिन्न संस्थाओं में सक्रिय रविंद्र बोरटकर को प्रदान किया गया।
पुरस्कार में ₹ 21000/- नगद, शाल, श्रीफल और सम्मान चिन्ह का समावेश है। मत्स्य पालन विद्यापीठ के कुलगुरू डॉ. आशीष पातुरकर की अध्यक्षता में वरिष्ठ कृषि शास्त्रज्ञ डॉ. सी डी मायी के हस्ते पूर्व महापौर व पूर्व आमदार प्रा. अनिल सोले की प्रमुख की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किये गये। डॉ. गिरीश गांधी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की व श्रीमती प्रगति पाटिल ने संचालन किया।
कार्यक्रम में किशन शर्मा, लोकनाथ यशवंत, विष्णु मनोहर, अविनाश बागड़े, अनिल मालोकर, भोला सरवर, सहस्त्रबुद्धे , प्रेमकुमार लुनावत, रमेश बोरकुटे, डाॅ कामरान खादीवाला, कमल इंदाने, डॉ. आदिला खादीवाला, रूबी दास, पूनम मिश्रा, मीरा जोगलेकर, श्रीमती कडू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बाळ कुलकर्णी ने आभार प्रदर्शन किया।
