जीवन बीमा कर्मियों की हडताल सफल, कामकाज ठप
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_769.html
नागपुर। भारत सरकार की मजदूर विरोधी नितीयों के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड युनियन व कर्मचारी संघ के आव्हान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मियों ने दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हडताल सरकार का अपनी प्रमुख मांगो पर ध्यान आकर्षित करने के लिये की जो शत प्रतिशत सफल होने का दावा नागपुर डिवीजनल एलआईसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष अनिल ढोकपांडे ने आज एलआईसी मुख्यालय के समक्ष आयोजित द्वार सभा में किया।
आज भारतीय जीवन बीमा निगम के समक्ष हडताली बीमाकर्मी बडी तादाद में उपस्थित हुये। जिसके चलते सभी नगद लेन-देन सहित सभी सेवाए ठप पड गयी. बिमाकर्मियों ने केंद्र सरकार की विनाशकारी नितीयों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सभा को बीमा मजबूर नेतां अनिल ढोकपांडे, रमेश पाटणे, वाय.आर.राव, नेहा मोटे, धनराज डोंगरे, पी.व्ही.मिलींदकुमार ने संबोधित करते हुये हडतांल की शतप्रतिशत सफलता के लिए सभी साथियों को बधाई दी। उन्होने कहा कि देश के अर्थव्यवस्था में अहम् भूमिका निभानेवाली भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर बेचने का केंद्र सरकार का निर्णय आत्मघातकी है। इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने होंगे।
सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण करना बंद करो, एलआईसी के शेयर बेचना बंद करो, श्रम कानूनों में संशोधित लेबर कोड बिल वापस लो, नऊ पेंशन स्किम रद्द करो, पुरानी पेंशन योजना लागू करो, एलआईसी में नोकरभर्ती तुरंत शुरू करो,पारिवारीक पेंशन मे सुधार करो, बढती महंगाई व बेरोजगारी पे रोक लगाओ, कामगार विरोधी, किसान विरोधी व जनविरोधी आर्थिक नितीयों में बदलाव करो आदि मांगोपर बिमा कर्मियोने सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
सफलता हेतू राजेश विश्वकर्मा, शिवा निमजे,हरी सरमा, नरेश अडचुले,अभय पाटणे, हिना जिभकाटे, संदिप लातूरकर, विवेक जोशी, लक्ष्मण मौंदेकर, अशोक कालभोरे, सलील मुळे, अशोक रामटेककर, प्रीती पात्रे, सुरेश शंभरकर,अशोक चांडक, ममता सवाने, स्मीता माहूरकर, मीरा जोशी, माधुरी गुरनुले आदि ने सहयोग दिया।
