Loading...

आशाओं के सावन में बहारदार गीत का प्रदर्शन


अंजलि डबरासे द्वारा आयोजित कार्यक्रम की श्रोताओं ने की सराहना

नागपुर। भारतीय फिल्म संगीत बहुत समृद्ध है। भारतीय हिंदी सिनेमा के गीतों ने अब तक कई पीढ़ियों की भावनाओं को पोषित किया है। आज भी पुराने हिंदी गानों को सुनने का मजा ही कुछ और है. अंजलि डबरासे ने रविवार को दर्शकों को ऐसा सुखद अनुभव दिया. अंजलि डबरासे के साथ और भी गायकों ने साईं सभागृह, शंकरनगर में पुराने और नए गीतों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम की शुरुआत अंजलि डबरासे ने प्रार्थना गीत 'वक्रतुंड महाकाय..' से की। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत में अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने 'मैं हूं खुश रंग हिना..' गाने से और रंग ला दिया. उनके साथ अन्य सिंगर्स ने भी इवेंट में एक से बढ़कर एक गानों पर परफॉर्म किया।

इस मौके पर सागर विश्वकर्मा और अंजलि डबरासे ने ‘इक हसिना थी’ गीत से लोगो के दिल मे जगह बनायी. 'दिल में हो तुम..' धीरज घिचरे, 'कितने सपने कितने अरमान..' सतीश खरे, 'गुलाबी आंखे' पंकज करवड़े और 'रिया सयाम की 'सोलह बरस की',  'मौसम प्यार का..', विशाल नहारकर और अंजलि डबरासे इन्होने प्रस्तुत किया। आर्या डबरासे और आराध्या बैतुले ने 'ऐ क्या बोलती तू..' गाया, ‘तेरे चेहरे में वो जादू है.., मेरा चांद मुझे आया है.. 'खैरियत पुछो' गाने को अर्पित घिचरे ने गाया। जबकि राजू व्यास, जिन्होंने अंजलि के साथ अपनी आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, उन्नेहोने 'याद रहेगा प्यार का ये ..' गीत के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। किशोर कुलसंगे द्वारा  'क्या हुआ तेरा वादा..'। अतिथि गायक एड. एल एन.  बोदाडे ने 'चंदन सा बदन.., रात के हमसफर' गाना प्रस्तुत किया। अंजलि और धीरज घिचरे का गाया गाना 'आशाओं के सावन में' स्पेशल हिट रहा।

कार्यक्रम में "खतूबा, पहाड़ के उस पार.., उधाळीत ये रे गुलाल, मैं आया हूं, दिल है छोटासा, छू कर मेरे मन को, ये परदा हटा दो.., चाहिये थोड़ा प्यार। जरा सा झुम लू में। .जीवन 'के हर मोड़ पर' जैसे कई गानों पर परफॉर्म किया गया। गायक धीरज घिचारे, पंकज करवड़े, सतीश खरे, धीरज डेलीकर, किशोर कुलसंगे, मनोज बकसारे, सागर चिरागले, आर्य डबरासे, अर्पित घिचरे, आराध्या बैतूले, उर्मुला घिचरे, राजू व्यास, रिया सयाम, सुनीता इंगले ने गाने गाए। इस अवसर पर राजू व्यास और रज्जू तिवारी ने कार्यक्रम का निवेदन किया । कार्यक्रम की संकल्पना अंजलि डबरासे ने इनकी थी।

कार्यक्रम में शासकीय मेडिकल कॉलेज के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वसंतराव डबरासे और शार्प ट्रेडर्स के अलमांसुर राजाबली दमानी मुख्य अतिथि थे। जीवन विकास शिक्षण संस्थान के निदेशक नितिन बाबूराव झाडे, नागपुर नगर निगम के अभियंतासुनील गजभिये, संगीतकार भोला घोष, सागर जरेल, गायिका सुनीता इंगले, गायिका डॉ. अहिंसा तिरपुड़े, मो. हाफिज, विशाल नहारकर, धीरज घिचरे, सागर चिरागले मुख्य रूप से मौजूद रहे
कला 6887556415174559548
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list