गीतों का गुलदस्ता : बोले चूड़ियां बोले कंगना
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_762.html
नागपुर। वैशु'ज़ म्यूजिकल वर्ल्ड की ओर से आयोजित 'बोले चूड़ियां बोले कंगना' शानदार गीतों का गुलदस्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सबसे पहले, राज चौधरी ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। तत्पश्चात, वैशाली मदारे ने सभी कलाकारों का अभिनंदन किया और उसके बाद अनंत पारधी जी ने सूत्रधार की भूमिका संभालते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम में रिदमिक गीतों की मधुरता को शानदार अंदाज में सभी कलाकारों ने पेश किया। जिसमें, अपूर्व जोशी ने 'दिल जो न कह सका', 'ऐ मेरी जोहरा जबी', राज चौधरी ने 'लिखे जो खत तुझे', 'बेखुदी में सनम', शैलैश मेश्राम ने 'और इस दिल में क्या रखा है', 'सोचेंगे तुम्हें प्यार', आनंद अय्यर ने जीवन के दिन छोटे सही', 'देखा ना हाय', विरेश सोलंके ने 'खुली पलक में', 'थोड़ा रुक जाएगी तो', आनंद डोंगरे ने 'सारा जमाना हसीनों का दीवाना', 'कितने भी तु करले सितम', अतुल सोहानी ने 'तुमसे अच्छा कौन है',
'नैन लड़ जई हैं', रश्मि दशपुत्रे ने 'कितना प्यारा वादा', 'ज़रा सा झूम लूं मैं', अनंत पारधी ने 'आसमान से आया फरिश्ता', 'यह चांद सा रोशन चेहरा', शैलजा कापसे ने 'प्यार करने वाले', 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे', वैशाली मदारे ने 'झुमका गिरा रे' और कार्यक्रम का शीर्षक गीत 'बोले चूड़ियां बोले कंगना' गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम शिव इवेंट स्टूडियो से लाइव प्रसारित किया गया। जिसमें, अर्पण पाटिल ने साउंड व्यवस्था संभाली तथा लाइव स्ट्रीमिंग सोमेश गुजरे ने संभाला। सभी दर्शकों और श्रोताओं का वैशाली मदारे ने आभार व्यक्त किया।
