Loading...

डहरवाल कलार समाज का सत्कार समारोह



नागपुर। डहरवाल कलार समाज के लिए निधी उपलब्ध कराकर समाज भवन बना देनेवाले पूर्व विधायक डॉ. मिलिंद माने व कोराडी देवी स्थान को सुंदर तीर्थ स्थल बनाने वाले विधायक व नागपुर के पूर्व पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का अखंड डहरवाल कलार समाज की ओर से राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भवन में भव्य सत्कार किया गया। अतिथियों द्वारा विघ्नहर्ता भगवान गणेश,भारत माता व आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का सत्कार किया गया। समिति के अध्यक्ष खेलेंद्रकुमार बिठले व कोषाध्यक्ष शेखर डहरवाल ने प्रस्तावना रखते हुए समाज के लिए भवन बनाकर देनेवाले डॉ. मिलिंद माने व कोराडी देव स्थान को भव्य तीर्थ स्थल बनाने वाले विधायक चंद्रशेखर बावनकुले का आभार व्यक्त करते हुए करते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने, दहेज प्रथा बंद करने व बहू-बेटी को समान अधिकार देने पर जोर देते हुए सामाजिक कार्य कर रहे समाजसेवी को सहकारी कर उनका मनोबल मनोबल बढ़ाने की अपील की। 

तत्पश्चात विधायक चंद्रशेखर बावनकुले व  डॉ.मिलिंद माने को समाज भूषण सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। बावनकुले व पूर्व माने ने अपने संबोधन में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में देश, राज्य और नागपुर में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों की जानकारी देते हुए समाज के बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ धर्म, संस्कृति और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष ध्यान देने के लिए अनुरोध किया । 

संबोधन के दौरान आमदार चंद्रशेखर व डॉ. माने ने बताया यह भवन केवल शुरुआत है,जल्द ही इसका आकार बढ़ेगा, भवन के अतिरिक्त बांधकाम के लिए निधि उपलब्ध कराई जाएंगी, यह भवन समाज का केंद्र बनेगा और इस भवन के माध्यम से आत्मनिर्भर समाज का निर्माण होगा और यह राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु भगवान एक दिन राजभवन के नाम से जाना जाएगा। सत्कार समारोह में कलार समाज की नगरसेविका रूपा राय को समाज भूषण, बालाघाट कलार समाज के जिलाध्यक्ष शिवाजी बावीसताले,  राजन कटकवार, स्व. चिंतामन चौरागड़े, मनोज सकरगड़े, रमेश डहरवाल, रामेश्वर बिटकुरे, जयदेव डहरवाल व सुखदेव चौरागड़े  को समाज रत्न, स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने पर संजीव सुखदेवे व आशीष साहू को समाज मित्र सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर नगरसेविका सुषमा चौधरी, प्रमिला मथरानी, पूर्व सभापति स्नेहल बिहारे, डॉ.सरिता माने, रमेश जयसवाल, डॉक्टर काकपुरे, देवेंद्र राय, धरनीधर डहरवाल, मूलचंद शंभरगड़े, संजय बारागवने, संजय चौधरी, राजेश बटवानी, विजय शिवने व अनेक समाजसेवी व पदाधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम सफलतार्थ उपाध्यक्ष  केशवराव पारधी, सचिव विशाल बविसटाले, कन्हैया पारधी, दुर्गेश मंडलेकर, छाविंद्र गायधने, अशोक गड़पांडे, अनिल बाविसटाले, लक्ष्मीप्रसाद डहरवाल, संदीप डहरवाल, दयाराम मंडलेकर, योगेश समरगड़े, श्रवण डहरवाल, किशोर टालें व विशेषत: महिला समिति व मातृशक्ति ने अथक प्रयास किया।
समाचार 5597990130542810167
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list