Loading...

कुछ दिल ने कहा...


वैशुज़ म्यूजिकल वर्ल्ड ने शानदार प्रस्तुतियों से जीता दिल

नागपुर। वैशुज़ म्यूजिकल वर्ल्ड की ओर से 'कुछ दिल ने कहा' सदाबहार गीतों का कार्यक्रम, वर्सेटाइल सिंगर्स स्टूडियो में आयोजित किया गया. जिसमें शहर के सुपरिचित कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दिल जीत लिया. सर्वप्रथम, वैशुज़ म्यूजिकल वर्ल्ड की संचालिका वैशाली मदारे ने सभी कलाकारों और टेक्नीशियन का स्वागत किया. उसके बाद एक से बढ़कर एक नग्मों को, जिसमें दिल का जिक्र हो ऐसे गीतों को कलाकारों ने प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम का शीर्षक गीत 'कुछ दिल ने कहा' गाकर वैशाली मदारे ने कार्यक्रम की शुरुआत की. तत्पश्चात, राज चौधरी ने 'दर्दे दिल', 'कौन है जो सपनों में आया', डॉ. कीर्ति पाटिल ने 'दिल में किसी के प्यार का', 'कहना ही क्या', कुंदा खापेकर ने 'दिल तो है दिल', 'दिल है कि मानता नहीं', विरेश सोलंकी ने 'कोई सोने के दिलवाला', 'कहना है कहना है', आशीष त्रिवेदी ने 'दिल संभल जा ज़रा', 'मुस्कुराने की वजह तुम हो', अपूर्व जोशी ने 'दिल दीवाना बिन सजना के', 'यह जमी गा रही है', 

अतुल सोहानी ने 'तौबा यह मतवाली चाल', 'चांद सी महबूबा हो', रक्षक भागवत ने 'माना हो तुम बेहद हसीन', 'दिल है कि मानता नहीं', डॉ. यश तिरपुड़े ने 'जब दिल से दिल टकराता है', 'दिल में जाने तमन्ना', मंजिरी  पौनीकर ने 'यह मेरा दिल', 'यह तेरा घर यह मेरा घर', तुषार रंगारी ने 'मैंने प्यार तुम्हीं से किया है', आशीष हाडगे ने 'भोले ओ भोले', 'आया रे खिलौने वाला खेल', वैशाली मदारे और राज चौधरी ने 'दीवाना मस्ताना हुआ दिल', 'दिल तेरा दिवाना है सनम' गाकर समां बांध दिया। 

कार्यक्रम का शानदार संचालन राज चौधरी ने किया। कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग तुषार रंगारी ने संभाला, संघमित्रा रंगारी ने सांउड आॅपरेट किया। सभी कलाकारों और दर्शकों का आभार वैशाली मदारे ने माना।
कला 953040169724541577
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list