Loading...

उभरते सितारे में हुआ सुरों के 'रंग बरसे' कार्यक्रम


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन का उपक्रम उभरते सितारे, जिसके अंतर्गत 'रंग बरसे' संगीतमय कार्यक्रम नवोदित कलाकारों के लिए आयोजित किया गया। जिसमें, डॉ. रमा आचरेकर अतिथि के रुप में उपस्थित रहीं।

इनका स्वागत सह संयोजिका वैशाली मदारे ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना राज चौधरी ने रखी, जिसमें उन्होंने जीवन के महत्वपूर्ण चक्र में रंगों का महत्व बताया, जहां प्रेम,  स्नेह, अपनापन और आपसी रिश्तो में विविधता पूर्ण रंगों का विश्लेषण किया। 

तत्पश्चात, पुलत्स तरारे, धनंजय गाडे, राजेंद्र प्रसाद, आनंद डोंगरे, रेखा हिवरे, रियान अश्विन कळमकर, आकाश मनपुखानी, अर्चिता लखोटे, वंशिका नाईक, मृणाल तेलरांधे, नंदिनी बागडे, योगिता तरारे, संजना हिवरे, नलिनी बागडे, किमया नन्हई ने अपने शानदार गीतों से दिल जीत लिया। 

संपूर्णा रे मंडल और कल्याणी बागडे ने शानदार नृत्य किया। नवोदित कलाकारों को शालिनी तेलरांधे, विजया कांबडे, घनश्याम नन्हई, बाबा खान, प्रा. लिपिका चक्रवर्ती, डॉ. करुणा आटे, मान्या आहूजा आ्दि ने बहुत सराहा। कार्यक्रम में  प्रशांत शंभरकर ने सहयोग किया। बच्चों को वैशाली मदारे ने पुरस्कृत किया। आभार कृष्णा कपूर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक राज चौधरी ने किया।
कला 1336299816205675876
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list