सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया का होली मिलन
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_153.html
सिंधी भाषा बढ़ावे का लिया संकल्प
नागपुर। सिंधी कौंसिल ऑफ इंडिया, नागपुर महिला चैप्टर की ओर से होली मिलन कार्यक्रम धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सोत्साह मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ईष्टदेव झूलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लक्ष्मी वाधवानी, सोनल लालवानी, रेश्मा रोहरा, वरिष्ठ सदस्य मधु गोपवानी, ज्योति मीरपुरी, सुनीता मीरपुरी ने द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया.
संस्था अध्यक्ष जया खत्री ने अपने संबोधन में सिंधी भाषा के प्रचार, प्रसार में सहभागी होने का आव्हान किया. पूर्व अध्यक्ष शोभा भाग्या ने विचार प्रकट किए. भारती आसुदानी ने भजन प्रस्तुत कर मन मोह लिया. सभी ने मिलकर गेम्स का आनंद लिया व सिंधी भाषा के बढ़ावे के लिए संकल्प लिया. सभी ने होलका माता का पूजन कर अरदास की. मंच संचालन लीना रुघवानी ने किया.
इस अवसर पर रश्मी कौरानी, रीटा जेसवानी, रश्मी हरीरामानी, प्रतिभा आसुदानी, निशा मेठवानी, स्वाति रूपचंदानी, कोमल तनेजा, जूही, भारती जेसवानी, ज्योति मोटवानी, निशिता गोपलानी, प्रियंका पंजवानी, जानवी, आभा, मीना, किरन ममतानी सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी रही.
