लालवानी दंपत्ति ने रंगोत्सव पर किया जनजागृति
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_496.html
देश के एकमात्र 'होली सुरक्षा संदेश रथ' द्वारा सावधानी बरतने हेतु किया सफल प्रयास
रथ को मिला अच्छा प्रतिसाद
नागपुर। दीपक एजेन्सीज के संचालक दीपक लालवानी तथा जयश्री ट्रेडर्स की संचालिका सोनल लालवानी ने होली का त्यौहार मनाते समय सावधानी बरतने के बारे में जागरुकता निर्माण हो, इस हेतु ‘होली सुरक्षा संदेश रथ' का निर्माण कर जनजागृति का सफल प्रयास किया।
देश के एकमात्र 'होली सुरक्षा संदेश रथ' द्वारा त्यौहार मनाते समय बरते सावधानी में मुख्य संदेश दिए हुए थे, यह रथ शहर के विभिन्न इलाको मे भ्रमण कर जनजागृति कर रहा था, जिसकी सर्वत्र सराहना हुई।
होली खेलते समय अनेक नागरिक रासायनिक रंगों से होली खेलते हैं उन्हें प्राकृतिक रंगो का प्रयोग करने का आव्हान किया गया था। रंग खेलते समय अपने चेहरे, आँख एवं स्कीन को लेकर सतर्क रहें। क्योंकि रंग खेलते समय हमारी लापरवाही के कारण अनेक लोगो को चर्म रोग से परेशानियां होती है तथा अनेक लोग अपनी आंखें गवा देते हैं।
नशा करके होली ना खेले एवं नशीले पदार्थों का सेवन करके वाहन ना चलाएँ। ऐसा करने पर खुद की तथा दूसरों की जान भी जा सकती है। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग ना करें। जिस वजह से दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है। वाहन धीरे चलाएं, अपना व दूसरों का बहुमुल्य जीवन सुरक्षित करें। तेज गति से वाहन चलाकर हम अपना व दूसरों का जीवन भी खतरे में डाल सकते हैं।
