डॉ. श्रद्धा की पुस्तक 'जज़्बात ए मोहब्बत' लोकार्पित
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_169.html
नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उत्कर्ष सभागृह में डॉ. सागर खादीवाला की अध्यक्षता और डॉ. तेजिंदर सिंग रावल के मुख्य आतिथ्य में नगर की सुप्रसिद्ध लेखिका। डॉ. श्रद्धा वाशिमकर की तीसरी कृति 'जज़्बात ए मोहब्बत' का लोकार्पण संपन्न हुआ। जहां श्रीमती संगीता थोरात विशेष अतिथि के रूप में मौजूद होकर पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की वहीं सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील वाशिमकर ने भी अपने मन की बात रखी।कार्यक्रम का सफल संचालन जहां सुप्रसिद्ध कवि अविनाश बागड़े ने किया वहीं व्यंगकार अनिल मालोकर ने आभार प्रदर्शन का दायित्व पूर्ण किया।
कार्यक्रम को गरिमामय बनाने हेतु लॉ कालेज की प्रिंसिपल श्रीमती प्रवीणा खोबरागड़े, नीलेश खोबरागड़े, डा सुमिता कोंडाबट्टूनवार, राष्ट्र पत्रिका संपादक कृष्ण नागपाल, पावर ऑफ वन के संपादक नीरज श्रीवास्तव, डॉ. विशाखा बागड़े, डॉ. अनिल जवाहिरानी, प्रमिला वाशिमकर, अंजली बंबोले, रूबी दास, पूनम मिश्रा, सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती इंदिरा किसलय, पूर्व डीएसपी अनंत थोरात, प्रकाश कांबले, राहुल व सुजाता वाशिमकर, भूषण बागड़े, पत्रकार टीकाराम साहू, रामकृष्ण सहस्त्रबुद्धे, जिए सिंध के संपादक राजेश स्वामनानी, श्री व श्रीमती कांबले इत्यादि प्रमुखता से उपस्थित थे।
