झूलेलाल महोत्सव मे पंचायत एवं दरबारो का सहयोग
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_621.html
गांधीसागर झूलेलाल मंदिर में चेट्रीचंड्र महोत्सव
नागपुर। सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल का जन्मोत्सव दो दिन बड़ी धूमधाम से गाँधी सागर झूलेलाल मंदिर परिसर पर 1और 2 अप्रैल को मनाया जाएगा । इस संदर्भ मे कलंगीधर दरबार मे अधि. माधवदास ममतानी, महंत मोहनदास ठकुर के सानिध्य मे अध्यक्ष रमेश जेसवानी की अध्यक्षता मे एक महासभा का आयोजन किया गया.
महोत्सव मे विभिन्न प्रतियोगिता के साथ सिंधी त्योहार स्पर्धा का भी आयोजन किया जाएगा. परिवहन समिति के मनोज मोरयानी के नेतृत्व मे चार बसों का इंतजाम किया जाएगा, जो कि बस जरीपटका से गाँधी सागर झूलेलाल मंदिर तक सुबह 11 बजे से चार बजे तक आना जाना करेंगी! साईं चांदूराम दरबार साहिब से सनमुख सेतिया, तुलसी खुशालानी, निहचलदस चावला और जयराम सेतिया के मार्ग दर्शन में सिंधी छेज नृत्य 2 अप्रैल रात्रि 9 बजे प्रस्तुत किया जाएगा!
सभा मे अधि माधवदास ममतानी, डॉ गरमुखदास ममतानी पूरनलाल, महंत ठकुर मोहनदास, रमेश जेसवानी, मेघराज मैनानी, मनोज मोरयानी, मनोहर खुशालानी, सतीश मिरानी, सुनील जग्यासी, राजुभाई माखीजा, कवल आडवाणी, डॉ गुरमुख ममतानी, पूरण ममतानी. शायम सावलानी, नरेश हिरवानी, मुरलीधर ज़बानी, महेश राजानी, बलदेव मंशानी, परमानंद टहलियानी, तुलसी खुशलानी, सनमुख सेतिया, जयराम सेतिया की मौजूदगी रही. सभा का संचालन रमेश जेसवानी ने किया आभार मेघराज मैनानी ने व्यक्त किया.
