स्व. रिखबचंद शर्मा के नाम फलक का हुआ लोकार्पण
https://www.zeromilepress.com/2022/03/blog-post_8.html?m=0
नागपुर। महानगर पालिका द्वारा पूर्व महापौर, पूर्व विधायक तथा काँग्रेस नेता स्व. रिखबचंद शर्मा के नाम फलक का लोकार्पण इनकी 103 वीं जयंती निमित्त सोमवार 28 फरवरी को एल.ए.डी. महाविद्यालय चौक पर पूर्व सांसद अजय संचेती के हस्ते संपन्न हुआ।
इस अवसर पर खादी आयोग के संचालक जयप्रकाश गुप्ता, धरमपेठ झोन सभापती सुनील हिरणवार, सुधार प्रन्यास के विश्वस्त संजय बंगाले, जेष्ठ नगरसेवक किशोर जिचकार, ज्येष्ठ नगरसेविका वर्षा ठाकरे, उज्वला शर्मा, संदेश सिंगलकर, विश्वजीत भगत, शर्मा परिवार के सदस्य अरुण शर्मा, किशोर शर्मा, अनिल, गिरीश, राणी, पुष्पा सुमन, राहुल, आदित्य, रोहित आणि श्रीवत्स शर्मा उपस्थित थे।